Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News : अलेवा सड़क हादसे में चारा लेने गई महिला की मौत

0 minutes, 30 seconds Read

Jind Bighana Dudana Road Accident News

Jind News Today : जींद जिले के अलेवा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने पषुओं का चारा लेने गई महिला को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है और वो 6 साल के मासूम बच्चे की मां थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद के बिघाना दुडाना रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक बिघाना दुडाना रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अलेवा सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान गांव बिघाना निवासी आरती के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे।

मृतक आरती के देवर दीपक ने बताया कि वो मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके बड़े भाई रवि का करीब चार महीने पहले देहांत हो चुका है। रवि अपने पीछे अपनी पत्नी आरती और 6 साल के बेटे अनमोल को छोड़कर गया है। वो बुधवार की सुबह काम पर चला गया था कि उसे सूचना मिली कि उसकी भाभी आरती पशुओं का चारा लेने बिघाना दुडाना रोड़ पर खेतों में गई हुई थी कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है।

दीपक ने बताया कि सूचना मिलते ही वो तुरंत अलेवा सीएचसी पहुंचा तो उसकी भाभी आरती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

रही है।

Jind News : सड़क हादसे में क्लीनर की मौत, गाड़ी के टायर चैक करते हुए वाहन ने मारी टक्कर,

जींद में बेकाबू ब्रेजा गाड़ी ने कार और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मासूम बच्ची सहित चार गंभीर,

नेशनल योगा चैम्पियनशिप में छाए हिसार के युवा,

सीईटी का फार्म भरने गई युवती लापता,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer