girl who went to buy goods from shop in Lohari Ragho missing
Narnaund News : हिसार जिले के गांव लोहारी राघो में दुकान पर सामान लेने गई एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा। नारनौंद थाना पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर कारवाई करते हुए मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहारी राघो निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन 5 जून की दोपहर को करीब 3 बजे दुकान से सामान लेने के लिए घर से गई थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वो घर पर नहीं पहुंची। उन्होंने उसकी गांव में तलाश की, परंतु वो कहीं पर नहीं मिली और ना ही दुकानदार के पास से उसके बारे में कोई जानकारी हासिल हुई।
पीड़ित ने बताया कि उसके बाद उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर आसपास के एरिया सहित अपनी तमाम रिष्तेदारियों में अपनी बहन की छानबीन की, परंतु कहीं से भी उसकी बहन का कोई सुराग नहीं लगा। नारनौंद थाना पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर कारवाई करते हुए उसकी बहन की गुमषुद्दगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जिसका हुलिया सांवला रंग, गोल चेहरा, बाल काले, कद करीब पांच फुट, जामनी रंग का सूट और सलवार पहने हुई और पैरों में हवाई चप्पल पहने हुई है। Narnaund Police Station Fir No. 168












