Verification: eefe237ed2c24d7f

Bhiwani News : पत्नी व ससुरालियों से परेशान तालू गांव के युवक ने थाने में निगला जहर, मौत

0 minutes, 6 seconds Read

Troubled by his wife and in-laws, a youth from Talu village swallowed poison in Bhiwani police station.  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Bhiwani News : भिवानी में युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर महिला पुलिस थाने में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

सेक्टर 13 पुलिस चौकी को दी शिकायत में गांव तालू निवासी धर्मा देवी ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटी है। वह परिवार सहित राजस्थान के हनुमानगढ़ के सेक्टर 12 में कई सालों से रहती है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके बेटे कुलदीप की शादी भिवानी के सेक्टर 13 निवासी युवती के साथ 27 अक्टूबर 2012 को की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के बाद ही उसकी पुत्रवधु उसके बेटे कुलदीप के साथ लड़ाई-झगड़ा करने लग गई थी। वह बिना बताए मायके चली जाती थी।

जब कुलदीप उसे लेने के लिए जाता तो उसके साथ मारपीट भी करते थी। उसकी पुत्रवधु ने अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर कुलदीप के साथ कई बार मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

वच्चे से भी नहीं मिलने दिया

26 मई को उनकी पुत्रवधु अपने मायके में आ गई और दो जून को उन्होंने महिला सेल में शिकायत दी। इस शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए महिला थाना भिवानी में बुलाया था। जहां कुलदीप और परिवार के अन्य लोग महिला पुलिस थाना में गए। वहीं दूसरे पक्ष से उनके पुत्रवधु और उसके परिचित भी महिला थाना में आए थे। इस दौरान उनकी पुत्रवुध सहित परिवार के अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। उन्हें बच्चे सक्षम से भी नहीं मिलने दिया।

निजी अस्पताल में तोड़ा दम

कुलदीप ने अपनी पत्नी, उसके ससुर, सास, साला, साले की पत्नी और उसकी पत्नी के मामा की धमकियां की वजह से आहत होकर बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे महिला पुलिस थाना में जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। वो उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। लेकिन वो उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान कुलदीप की मौत हो गई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer