---Advertisement---

हांसी भिवानी मार्ग पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 9 महीने के बच्चे की मौत, परिजन घायल

Follow Us
हांसी भिवानी मार्ग पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 9 महीने के बच्चे की मौत, परिजन घायल
---Advertisement---
Truck hits car on Hansi Bhiwani road Accident 

हांसी भिवानी मार्ग पर जीताखेड़ी के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर

हांसी भिवानी रोड़ पर दर्दनाक हादसा ( Hansi Bhiwani Road Accident ) हो गया। गांव जीताखेड़ी के पास ट्रक व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसकी मां सहित कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी भिवानी मार्ग पर गांव जीताखेड़ी के पास ट्रक और कार की टक्कर होने से कार में सवार एक मासूम बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मद्द से बवानी खेड़ा के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद भिवानी रेफर कर दिया। जब उनके परिजन घायलों को नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे तो डाॅक्टरों ने 9 महीने के बच्चे को मृत घोशित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान भिवानी जिले के गांव हनुमान ढ़ाणी निवासी रूद्र के रूप में हुई।

बवानी खेड़ा थाना पुलिस को दिए ब्यान में हिसार जिले के गांव कुंदनापुर निवासी पोपी ने बताया कि मय्यड़ गांव से उसके ससुर विनोद, सास राधा और साला मोनू उसकी साली पूजा की ससुराल उसके ससुर से मिलने के लिए कार मंे सवार होकर गए थे। वो और रविन्द्र उनके साथ साथ बाइक पर सवार होकर हनुमान ढाणी भिवानी गए थे। जब दोपहर को करीब 2 बजे वो सब वहां से अपने घर के लिए चले थे। आते समय उसके ससुर की गाड़ी में उसकी साली पूजा और उसका 9 महीने का बेटा रूद्र भी मय्यड़ गांव आ रहे थे। जब गाड़ी हांसी भिवानी रोड़ पर जीता खेड़ी गांव के नजदीक पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग अंदर ही फंसकर घायल हो गए।

पोपी ने बताया कि उन्होंने राहगीरों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डाॅक्टरों ने 9 महीने के रूद्र को मृत घोशित कर दिया। जबकि कार में सवार उसके ससुर विनोद सैनी, सास राधा, साला मोनू और साली पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने उन्हें जिंदल अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही बवानी खेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोपी के ब्यान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

NH 152D Accident: ट्रक में जिंदा जला ट्रक ड्राइवर, हिसार कैंट में शराब लेकर आ रहा था ट्रक,

Haryana Punjab Weather Alert : हरियाणा पंजाब में तेज तुफान और बारिश का अलर्ट,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Bhiwani News in Hindi: भिवानी कोर्ट फायरिंग मामला, हथियार सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

August 12, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

भिवानी में बिजली पानी को लेकर हाहाकार: बिजली-पानी के संकट से परेशान होकर लगाया जाम, मंत्री का घेराव करने की दी चेतावनी

July 19, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer