---Advertisement---

हिसार में ज्वेलर्स से मांगी दो करोड़ की फिरौती : पर्ची पर लिखा देवेन्द्र उर्फ धोलू बालसमंदिया नाम| Hisar News

Follow Us
---Advertisement---

Two crore rupees ransom demanded from Hisar Sundar Jewelers

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पर्ची पर लिखा : सुनो लाला 2 करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे

Hisar News : हिसार सिटी थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित खजांचियान बाजार के सुंदर ज्वैलर की दुकान पर एक युवक द्वारा पर्ची फेंककर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दुकान में मिली पर्ची पर लिखा है सुन लाला, दो करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। पर्ची फेंककर एक युवक भाग निकला। पर्ची पर देवेन्द्र उर्फ धोलू बालसमंदिया नाम लिखा है। दोनों बदमाशों का चेहरा बाजार में लगे CCTV camera में कैद हो गया है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खजांचियान बाजार के चंदन सोनी ने बताया कि दोपहर को 1 बदमाश पैदल आया और दुकान में फिरौती की पर्ची फेंककर चला गया। उन्होंने बताया कि घर के नीचे हमारी राघव ज्वैलर्स और सुंदर ज्वैलर्स के नाम से दुकानें हैं। मैं राघव ज्वैलर्स पर बैठता हूं और सुंदर ज्वैलर्स नामक दुकान मेरे पिता सुंदर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर को करीब दो बजे पिता कमरे के अंदर आराम कर रहे थे। ( Latest Hisar News in Hindi )

इस बीच एक युवक पैदल आया और पिता की दुकान पर पर्ची फेंककर खिसक गया। मेरे पिता दुकान में आए तो उनको पर्ची पड़ी मिली। पर्ची में लिखा था सुन लाला, दो करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। पर्ची के नीचे देवेंद्र उर्फ धोलू बालसमंदिया नाम लिखा था। बाद में इस बारे में पिता ने मेरे को और अन्य परिजनों को बताया। तब आस-पास के दुकानदार व परिचित दुकान पर पहुंचे। ( Latest news in Hisar Haryana )

दुकान के बाहर और आस-पास लगे सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि एक युवक आकर दुकान में पर्ची फैंककर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार ने पुलिस को फुटेज मुहैया कराई है। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है। ( Latest Hansi News Today )

चंदन ने बताया कि हमने बाद में सीसीटीवी की फुटेज चैक की। फुटेज में दिखा कि पहले एक युवक आकर दुकान के अंदर गौर से देखकर चला गया। वह दोबारा आकर दुकान के अंदर का माहौल देखकर फिर चला गया। बाद में दूसरा युवक आया और पर्ची फेंककर चलता बना।

पिछले साल जून में रंगदारी मसले पर माहौल रहा था तनावपूर्ण

रंगदारी के मसले को लेकर जून 2024 में शहर में माहौल तनावपूर्ण रहा था। ऑटो मार्कीट स्थित महेंद्रा शोरूम के आगे 25 जून 2024 को बाइक पर तीन बदमाश आए थे। उन्होंने शोरूम के अंदर और बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने तब पहले पर्ची फेंकी थी। उसके बाद बदमाशों ने ऑटो मार्कीट के 2 अन्य व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगने पर मार्कीट के व्यापारी वर्ग ने धरना-प्रदर्शन किया था। ( Abtak Haryana News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer