---Advertisement---

Police Custody : पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में ईनामी बदमाश ने छत से लगाई छलांग, पांव में फेक्चर

Follow Us
---Advertisement---

निशानदेही के दौरान police custody से भागने की कोशिश 

Palwal News : पलवल एसटीएफ द्वारा पकड़े गए 50 हजार के इनामी बदमाश जयपाल ने निशानदेही के दौरान पुलिस हिरासत ( Palwal police custody )  से भागने के लिए उसने छत से छलांग लगा दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपित से पुलिस ने फायरिंग में प्रयोग हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने आरोपित को 28 जून को दबोच लिया था और पलवल पुलिस के हवाले कर दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान के अनुसार जयपाल ने 19 जून को बहीन थाना क्षेत्र में वाहन चोर निरोधक दस्ते पर अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग की थी, जिसमें पीछा करते हुए इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। जयपाल पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व मारपीट सहित एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। ( Palwal News Today in Hindi )

 

गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान एएसआइ लक्ष्मण सिंह की अगुआई में टीम ने आरोपित से वारदात में इस्तेमाल कट्ट्टा और चार जिंदा रौंद होडल नूंह रोड पर एक बंद पड़ी फैक्ट्री से बरामद किए। इसी दौरान पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में आरोपित ने फैक्ट्री की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डिस्चार्ज के बाद दोबारा पूछताछ में आरोपित की निशानदेही पर फायरिंग के तीन  खाली खोल भी बरामद किए गए। ( Abtak Palwal News Today )

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 और 111 के तहत अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं।आरोपित को अब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Attempt to escape from Palwal STF police custody, reward-winning criminal jumps from the roof

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer