---Advertisement---

Tehsil corruption case : भ्रष्टाचार मामले में फरार तहसीलदार पर 20 हजार का इनाम

Follow Us
---Advertisement---

गुहला Teshil corruption case में फरार तहसीलदार मंजीत पर 20 हजार का ईनाम घोषित

Kaithal News : अंबाला विजिलेंस ब्यूरो ने गुहला (Tehsil corruption case ) भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे गुहला के तत्कालीन तहसीलदार मंजीत की गिरफ्तारी को लेकर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसीबी ने ब्लाक गुहला तहसील में इस साल फरवरी में रजिस्ट्रार क्लर्क प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Teshil corruption case में तहसीलदार मंजीत मलिक का नाम सामने आया तो हो गया फरार

एसीबी ने तहसीलदार मंजीत के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपित तहसीलदार मौके से फरार हो गया था। आरोपित क्लर्क प्रदीप से 10 हजार रुपये की राशि भी एसीबी की टीम ने बरामद की थी। एसीबी ने रजिस्ट्रार क्लर्क प्रदीप कुमार का चालान आज अदालत में पेश कर दिया। ( Latest Kaithal News Today in Hindi )

 

गुहला तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने चीका की अमर सिटी कालोनी में 151 गज का एक प्लाट खरीदा था। वह अपनी भाभी के नाम पर इस प्लाट की रजिस्ट्री करवाना चाहता था। इस सिलसिले में उसे गुहला के तहसीलदार मंजीत मलिक ने रजिस्ट्रार क्लर्क प्रदीप कुमार से मिलने के लिए कहा था। ( Guhla News Today )

 

आरोपित तहसीलदार मंजीत मलिक ने हिस्ट्री क्लर्क से मिलने भेजा

आरोप है कि जब शिकायतकर्ता ने प्रदीप कुमार से संपर्क किया, तो उसने भाभी के नाम पर रजिस्ट्री करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी अंबाला ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क प्रदीप कुमार को रिश्वत के 10 हजार रुपये लेने के बाद मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। ( Kaithal Breaking News Today )

 

इस मामले में गुहला के तहसीलदार मंजीत मलिक भी आरोपित हैं, जो फरार चल रहे हैं। आरोपित तहसीलदार की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। एसीबी के डीएसपी मुकेश ने बताया कि मामले में मंगलवार को चालान पेश कर दिया है। ( Abtak Kaithal News)

 

Kaithal Guhla Tehsil corruption case: Rs 20,000 reward declared on absconding Tehsildar Manjeet

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer