---Advertisement---

PM Urban Housing Scheme Narnaund : नारनौंद में PM आवास योजना में धांधली ; कर्मचारी ने किया घपला

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rigging in PM Urban Housing Scheme Narnaund

 

Narnaund News Today :  नारनौंद में कार्यरत कर्मचारी द्वारा PM Urban Housing Scheme Narnaund में धांधली करने का सनसनीखेज मामले का भंडाफोड़ हुआ है। कर्मचारी द्वारा लाभार्थी के कागजात बदलकर अपनी मां के नाम के कागजात लाभार्थी की फाइल में लगाकर योजना का लाभ लिया गया है।

 

Hansi News Today : मां के नाम पर डलवाए ढाई लाख रुपए, मामला दर्ज

PM Urban Housing Scheme Narnaund : नारनौंद में PM आवास योजना में धांधली ; कर्मचारी ने किया घपला
Narnaund News

आरोप है कि कर्मचारी ने वर्ष 2017 में एक महिला द्वारा जमा कराए गए मूल आवेदन के दस्तावेजों की अदला-बदली कर PM Urban Housing Scheme Narnaund का लाभ अपनी मां के नाम पर दिलवा दिया। शिकायत मिलने पर नगरपालिका सचिव की तरफ से थाना नारनौंद में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने जांच के बाद कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 

शिकायत के अनुसार नारनौंद के वार्ड नंबर एक निवासी कमला ने PM Urban Housing Scheme के तहत 2017 में आवेदन किया था। उनका नाम पीएम शहरी आवास योजना की स्वीकृत सूची में क्रम संख्या 1029 पर दर्ज था। दस्तावेज के आधार पर उनका पात्रता पत्र भी तैयार किया गया लेकिन Nagar Palika narnaund में कार्यरत बेलदार सोनू ने लाभार्थी महिला को फोन कर दस्तावेज मंगवाने की प्रक्रिया को अपने निजी स्वार्थ में बदल दिया।

 

आरोप है कि सोनू ने असली महिला आवेदक की जगह अपनी मां कमला के दस्तावेज जमा करवा दिए। इसके बाद 29 अगस्त 2022 को पत्र क्रमांक 314 के माध्यम से उसकी मां के नाम एलओआई पत्र जारी करवा दिया गया।

इस पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर भी सोनू का ही था। जमा कराए गए अन्य दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री भी 16 दिसम्बर 2004 भी उसकी मां के ही नाम थे।

Narnaund Nagar Palika सचिव प्रदीप कुमार ने कार्यालय रिकॉर्ड की जांच के बाद पाया कि सोनू ने जान-बूझकर सरकारी कागजों में हेरफेर कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली 2.50 लाख रुपए की राशि अपनी मां को दिलवाई है। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक आम नागरिक के हक पर डाका डाला गया है बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग का भी गंभीर मामला है। उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर थाना नारनौंद पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

PM Urban Housing Scheme Narnaund : नारनौंद में PM आवास योजना में धांधली ; कर्मचारी ने किया घपला
Police Station Narnaund

इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार की तरफ से उन्हें शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer