---Advertisement---

Kaithal News : पुलिस ने दबोचा सीरियल चोर, चोर ने पुलिस पूछताछ में किया चोरियों का खुलासा, पुलिस भी हैरान

Follow Us
---Advertisement---

Kaithal Police Ne pakda serial bike Chor

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Kaithal News : कैथल जिले के सीवन थाना क्षेत्र में एक महिला के मकान से बाइक व मोबाइल फोन चोरी के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने 1 आरोपित को काबू किया है। आरोपित से गहन पूछताछ के बाद चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

Kaithal Police headquarter डीएसपी बीरभान ने बताया कि कैथल जिले के गांव रामनगर भूना निवासी एक महिला ने 29 जुलाई को शिकायत दी थी कि सुबह के समय एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान में घुस आया और वहां से एक बाइक व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा Kaithal CIA Police-1 को सौंपा गया।

 

Kaithal Police SP आस्था मोदी के दिशा-निर्देशन में सीआई.ए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह, एएसआई शमशेर सिंह, एएसआई विजेंद्र नैन व अन्य पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 जुलाई को मांडी सदरा निवासी बूटा सिंह नामक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके।

 

चोरीशुदा 4 बाइकें, स्कूटी, गैस सिलेंडर व फोन बरामद

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी बूटा सिंह ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसने स्वीकार किया कि रामनगर भूना से मोबाइक और मोबाइल फोन उसी ने चुराए थे।

 

Kaithal Police जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित बूटा सिंह ने सीवन व चीका थाना क्षेत्रों से भी चोरी की वारदातें की हैं। इन क्षेत्रों से वह कई बार रात के अंधेरे या सुनसान समय में मकानों व दुकानों से वाहन व गैस सिलेंडर चुराता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 बाइकें, 1 स्कूटी, 2 गैस सिलैंडर और एक चोरी किया मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

डीएसपी ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपित किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था। बरामद वाहनों व सिलैंडरों की पहचान की जा रही है, ताकि उन्हें असली मालिकों को सौंपा जा सके। फिलहाल आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer