---Advertisement---

Hisar News Today : विनोद लाडवा की हत्याकांड में दो गिरफ्तार, एक आरोपी पुलिस रिमांड के बाद पहुंचा जेल

Follow Us
---Advertisement---

Hisar vinod Ladwa murder case update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today : हिसार सदर थाना पुलिस ने गांव लाडवा निवासी विनोद जांगड़ा की घर में घुसकर हत्या करने के मामले में चार दिन के रिमांड के बाद आरोपी साहिल को अदालत में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस भगाना निवासी आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर पहले जेल भेज चुकी है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीसरे और चौथे आरोपित को गिरफ्तार किया है।

वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाडवा निवासी सचिन उर्फ चीना तथा अलीपुर निवासी सुनील उर्फ मंत्री के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सचिन ने मृतक विनोद पर छुरी से वार किया था जबकि आरोपी सुनील ने गंडासे का प्रयोग किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात से संबंधित तथ्यों की गहनता से जांच की जा सके।

गांव लाडवा की राजबाला ने Hisar पुलिस को बयान देकर बताया था कि उसका छोटा बेटा विनोद अविवाहित था। उसने गांव के बस अड्डे पर मोबाइल की दुकान की हुई थी। मैं 14 अगस्त की रात को करीब 12 बजे खाना खाने के बाद पोते के साथ अंदर वाले कमरे में सो गई। बेटा विनोद आंगन में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब पौने दो बजे बेटे की आवाज सुनाई दी।

मैंने बाहर आकर देखा तो विनोद के सिर पर तेज धारदार हथियार से हमला किया हुआ था। हम घायल विनोद को एक अस्पताल में लेकर गए। अगले दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजबाला ने कहा था कि बड़ा बेटा सुभाष करीब डेढ़ महीने पहले गांव के एक व्यक्ति की पत्नी को साथ ले गया था। उसके बाद उस व्यक्ति का बेटा रंजिश रखे हुए था। युवक ने उसी रंजिश को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर विनोद की हत्या की है। Hisar सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer