---Advertisement---

Narnaund News : नारनौंद में व्यक्ति को पत्नी और सालों ने पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Dhani Brahmin husband se maarpeet

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव में रात के समय एक महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने ही पति की कमरे में बंद कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नारनौल थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भाल सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी और 2 सालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घायल भाल सिंह के शरीर पर 12 फोटो की पुष्टि की गई है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

Narnaund क्षेत्र के गांव ढाणी ब्राह्मण में व्यक्ति पर पत्नी और सालों ने किया हमला 

Narnaund News : नारनौंद में व्यक्ति को पत्नी और सालों ने पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Narnaund News : प्रतीकात्मक फोटो। ‌

मिली जानकारी के मुताबिक Narnaund क्षेत्र के गांव ढाणी ब्राह्मण निवासी करीब 50 वर्षीय भाल सिंह और उसकी पत्नी मुकेश के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा है। भाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी भिवानी जिले के गांव सांगवान निवासी मुकेश के साथ हुई थी। 2 अगस्त की रात को वह अपने मकान में मुख्य दरवाजे के पास सोया हुआ था। रात को करीब 1 गांव सांगवान निवासी उसका साला विक्रम और बलजीत उसकी पत्नी के साथ उसके घर में घुस आए। भाल सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह गहरी नींद में सोया हुआ था और तीनों उसे दबोच कर घर के अंदर के कमरे में ले गए। जहां पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

 

भाल सिंह ने Narnaund Police को बताया कि उसके साले बलजीत और विक्रम ने लोहे की रात और डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया और वह फर्श पर पड़ा बचाव के लिए चिल्लाता रहा। उसकी पत्नी मुकेश ने भी उसके सिर में कैंची से वार कर दिया। भाल सिंह का आप है कि आरोपितों ने पूरी रात उसे कमरे में बंद रखा और उससे मार पिटाई करते रहे। सुबह जब उसका बेटा अमन उठा तो उसने उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसके बेटे अमन ने उसे अपनी मां और मामों के चुंगल से बचाकर बाहर लाया तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसके परिजनों ने इसकी सूचना उसके बड़े भाई ज्ञानी को दी। ज्ञानी ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल भाल सिंह को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

Narnaund News : नारनौंद में व्यक्ति को पत्नी और सालों ने पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
एसबीएस स्कूल माढ़ा
SBS School Madha Hisar

भाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया परंतु अच्छे उपचार के लिए परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही Narnaund police अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने भाल सिंह को बयान देने लायक नहीं बताया। जब भाल सिंह की तबीयत में कुछ सुधार हुआ तो पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर उसकी पत्नी मुकेश, भिवानी जिले के गांव सांगवान निवासी बलजीत व विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

इस संबंध में police station Narnaund के जांच अधिकारी एएसआई अमन ने बताया कि गांव ढाणी ब्राह्मण निवासी भाल सिंह ने पुलिस को दिए अभियान में बताया कि उसकी पत्नी और सालों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की है। मेडिकल रिपोर्ट में भाल सिंह को 12 बलंट चोटें दर्शाई गई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसकी पत्नी मुकेश और उसके साले विक्रम और बलजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer