Verification: eefe237ed2c24d7f

बलियाली-जमालपुर Road Quality Controversy पर उठे सवाल, ग्रामीणों का हंगामा – विधायक की चेतावनी

0 minutes, 5 seconds Read

Baliyali jamalpur road quality controversy

बवानी खेड़ा में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रही बलियाली-जमालपुर रोड की गुणवत्ता ( road quality controversy पर सवाल उठ रहे हैं। पंचायत और ग्रामीणों की आपत्ति पर भी ठेकेदार ने पुराने और घटिया स्तर के सीमेंट ब्लाक लगाना शुरू कर दिया। जैसे ही लोगों को भनक लगी, मौके पर सरपंच सचिन और ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा कर काम रुकवा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सुनील कुमार और जेई असलम पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार को पुराने ब्लाक हटाने और नया माल लगाने के मौखिक आदेश दिए।

विधायक ने दी कड़ी चेतावनी : विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने भी विभागीय अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि उनके हलके में road quality controversy में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर दोबारा शिकायत मिली तो मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।

 

 

गौरतलब है कि जमालपुर रोड़ पर बलियाली जलघर से लेकर बलियाली सब-माइनर तक सीमेंट ब्लाक लगाने का काम चल रहा है। तीन दिन पहले भी पंचायत ने सड़क पर घटिया ब्लाक लगाने का आरोप लगाते हुए काम रुकवाया था। तब जेई असलम ने ठेकेदार को खराब ब्लाक बदलने के आदेश दिए थे।

 

छात्र बस पास के नए नियम लागू, दोबारा आगमन किया तो होगी कार्रवाई,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer