Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में सरपंच प्रतिनिधि और बेटों पर हमला|चुनावी रंजिश में दो गुटों की भिड़ंत, गांव में तनाव

0 minutes, 10 seconds Read

Hansi Sarpanch Chunavi Vivad dhani kundanapur

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi Sarpanch Chunavi Vivad : हांसी के नजदीकी गांव में बीती रात चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच प्रतिनिधि और उसके बेटों सहित दूसरे गुट में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में सरपंच प्रतिनिधि और उसके दोनों बेटों सहित बीच बचाव करने आया युवक भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है जिसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने से पहले ही उसे पर काबू पाया जा सके। दोनों ही गुटों की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हांसी के नजदीकी गांव ढाणी कुंदनापुर गांव के सरपंच पद के लिए रामचंद्र और दूसरे पक्ष में कांटे की टक्कर थी इसमें रामचंद्र पक्ष की महिला सरपंच चुनी गई थी। लेकिन चुनाव को हुए 3 साल हो चुके हैं और दोनों गुटों के बीच ( Hansi Sarpanch Chunavi Vivad ) तनाव जारी है। बुधवार की रात को दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि इस झगड़े में सरपंच प्रतिनिधि और उसके दोनों बेटे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ( Hansi News Today )

 

हांसी में सरपंच प्रतिनिधि और बेटों पर हमला|चुनावी रंजिश में दो गुटों की भिड़ंत, गांव में तनाव
ढाणी कुंदनापुर में दो गुटों के झगड़े में घायल अस्पताल में भर्ती।

गांव कुंदनापुर निवासी 70 वर्षीय रामचंद्र ने बताया कि वह गांव का सरपंच प्रतिनिधि है। भारी बारिश की वजह से उनके गांव में जल भराव हो गया था और बुधवार की शाम को वो और उसके दोनों बेटे पानी निकालने वालों का हिसाब करने के लिए गांव में ही गए हुए थे। तभी वहां दूसरे गुट के लोग पहुंच गए और उन्होंने Sarpanch Chunavi Vivad में उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में उसे और उसके 36 वर्षीय बेटे कुलदीप और 27 वर्षीय बेटे हितेंद्र को गंभीर चोटे मारी हैं। जब बीच बचाव करने गांव का ही युवक सुनील आया तो उसे पर भी उन्होंने हमला कर घायल कर दिया।

घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि सरपंच और उसके बेटों ने उनके ऊपर हमला किया है। मामले में कौन सच्चा और कौन झूठा है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके। वहीं सरपंच पक्ष के लोगों का कहना है कि दूसरे गुटके 15 से 20 लोग हथियारों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है कि गांव ढाणी कुंदनापुर में दो गुटों के बीच हुए विवाद में दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गांव में हर स्थिति पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं और मामले की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है। साथी दोषियों को सजा दिलवाई जा सके। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। ( Hansi Sarpanch Chunavi Vivad News )

 

रोहतक में रात को पुलिस मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer