Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Air Show 2025 : भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने दिखाए रोमांचक करतब, CM नायब सिंह सैनी रहे मौजूद

0 minutes, 9 seconds Read

Hisar Air Show 2025 Surya Kiran Aerobatic Team

हिसार के आकाश में पहली बार दिखा हवाई रोमांच का नज़ारा



Hisar Airport News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने Hisar Air Show 2025 को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि आज के युवा कल भारतीय सेना के गौरव बनेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा परिसर में सप्त शक्ति कमांड जीओसी डॉट डिवीजन और हिसार जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Hisar Air Show 2025 के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस शो में भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने कई हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया।

 

Hisar Air Show 2025 : भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने दिखाए रोमांचक करतब, CM नायब सिंह सैनी रहे मौजूद


सशस्त्र बलों के अधिकारियों, जवानों और नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना देश के सुरक्षा कवच का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों की खरीद कर वायु सेना की ताकत बढ़ाई है। हमारे पायलट राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के माध्यम से दुश्मनों को हराने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त किया कि हमारी वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी ताकत और पराक्रम का प्रदर्शन कर दुनिया में अपना परचम लहराया है।

 

Hisar Air Show 2025 : भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने दिखाए रोमांचक करतब, CM नायब सिंह सैनी रहे मौजूद


मुख्यमंत्री ने कहा कि Hisar Air Show 2025 ने अनुशासन, टीम वर्क और अटूट देशभक्ति का जीवंत संदेश दिया। सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के प्रत्येक करतब में उनके मोटो सदैव सर्वोत्तम यानी हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का एयर शो में आना यह दर्शाता है कि नागरिकों के मन में भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान है।

 


Hisar Air Show 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40,000 रुपये मासिक की गई है। युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही, हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को 10 प्रतिशत  आरक्षण देने का भी निर्णय लिया है।

 


हिसार के उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि यह पहला अवसर था जब हरियाणा में इस प्रकार का Hisar Air Show 2025 आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और उन्हें भारतीय वायुसेना और पायलट बनने का सपना देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। सूर्यकिरण टीम के पायलटों ने 150 किमी प्रति घंटे से 650 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी, विभिन्न फॉर्मेशन में एरोबेटिक प्रदर्शन किया और हिसार के शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी को भी सलामी दी। एयर शो में बड़ी संख्या में हिसार व आसपास के जिलों के अलावा सेना छावनी के सैनिक, अधिकारी, उनके परिजन, आर्मी पब्लिक स्कूल और एनसीसी के स्काउट शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक रणधीर पनिहार, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक विनोद भ्याना, सेना मेडल मेजर जनरल अमित तलवार, नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, डॉट ऑन टाग्रेट  डिवीजन के ग्रुप ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमित तलवार, ब्रिगेडियर अमित प्रियव्रता, कर्नल सुधीर नौहवार, कर्नल समीर शर्मा, कर्नल जयंत, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री अनूप धानक, हिसार जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer