Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today : पानी की डिग्गी में डूबने से किसान की मौत

0 minutes, 5 seconds Read

Hisar Dhobi Gaon Pani tank kisan drowning

Hisar News Today : हिसार जिले के गांव डोभी में खेत में काम करने के बाद पानी की डिग्गी में हाथ-पांव धोने गए किसान की डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे के बाद स्वजनों को पता चला। किसान दरिया सिंह को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar police से मिली जानकारी के अनुसार डोभी गांव निवासी दरिया सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। रविवार सुबह वह खेत में काम करने के लिए गया था। खेत में काम करने के बाद वह पानी की डिग्गी में हाथ-पांव धोने के लिए गया था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह पानी में डूब गया।

 

 

काफी देर तक दरिया सिंह कहीं नजर नहीं आया तो परिवार ने उसकी तलाश की। कुछ देर बाद उसका शव पानी की डिग्गी में दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने इस बारे में सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवाया।

सूचना मिलते ही Hisar police मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में दरिया सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer