Verification: eefe237ed2c24d7f

CM Announcement : खरक पूरियां की धरती से मुख्यमंत्री ने की घोषणा, एक साल में 50 वायदे पूरे किए

0 minutes, 18 seconds Read

CM announcement Kharak punia Samman samaroh

Barwala Visit CM Nayab Singh Saini highlights point

खरक पूनिया विद्यालय ‘संस्कृति मॉडल स्कूल’ के रूप में  होगा अपग्रेड – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादा बाढ़देव पूनिया के जन्मोत्सव व मुख्यमंत्री सम्मान समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि खरक पुनिया गांव के वर्तमान स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल के रूप में अपग्रेड करने का ( CM announcement )  ऐलान किया। ताकि गांव के ही स्कूल में बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त,  मुख्यमंत्री ने  खरक पुनिया में एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाने के साथ-साथ यहां पर एक पुस्तकालय खोलने की भी घोषणा की। ( Barwala CM Nayab Singh Saini News )

मुख्यमंत्री आज हिसार ज़िले के खरक पूनिया गांव में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पूनिया समाज द्वारा दादा बाढ़देव जी पूनिया के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

दादा बाढ़देव ने समाज को सत्य, अनुशासन और भाईचारे को जीवन का मूल मंत्र बनाने की दी प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने दादा बाढ़देव को नमन करते हुए कहा कि दादा बाढ़देव जी  का जीवन हमें यह संदेश देता है कि जब समाज संगठित और अनुशासित होता है तो हर समस्या का समाधान आसान हो जाता है। उन्होंने समाज को सदैव सत्य, अनुशासन और भाईचारे को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। दादा बाढ़देव ने यह भी विश्वास दिलाया कि समाज की भलाई के लिए खड़ी खाप कभी कमजोर नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूनिया खाप ने सदैव देश, समाज और जनहित को सर्वोपरि स्थान दिया है। ( CM Nayab Singh Saini Hisar News )

 

Haryana सरकार दादा बाढ़देव द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर अग्रसर – नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार दादा बाढ़देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने पूनिया खाप से आग्रह किया कि वह युवा पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित करे, जिससे युवा नशे से दूर रहें और आने वाली पीढ़ियां सशक्त एवं सक्षम बन सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी अपील की कि सभी लोग युवाओं को शिक्षा, खेल और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करें। ( CM Nayab Singh Saini Barwala News )

गत दिवस सोनीपत के बढ़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने गुरु तेग बहादुर के साथ धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुओं के इतिहास, शिक्षाओं और बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु हरियाणा आ रहे हैं। ( Haryana CM announcement Hisar )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार तीव्र गति से बढ़ा रही कल्याणकारी योजनाएं

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार तीव्र गति से कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई-नई परियोजनाओं की स्थापना के साथ पिछले 11 वर्षों में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची–बिना खर्ची, पूर्णतः मेरिट के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा  है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित करने की प्रक्रिया प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि दो से तीन आईएमटी के लिए भूमि जल्द उपलब्ध हो जाएगी और इस दिशा में कार्य तेजी से जारी है। ( Hisar News Today )

50 वादों को पहले ही वर्ष में पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए 217 वादों में से 50 वादों को पहले ही वर्ष में पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य गठन से पूर्व के पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, पंचायत एवं पालिका की भूमि पर 20 वर्षों से अधिक समय से निवासरत परिवारों को भी मालिकाना अधिकार देने का प्रावधान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अंग्रेज़ों के समय से लागू टैक्स (आबियाना) को पूर्णतः समाप्त कर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता नवंबर माह से प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, लगभग 19 लाख गरीब परिवारों की महिलाओं को हर घर–हर गृहिणी योजना के तहत प्रति माह केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

 


अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि दादा बाढ़ देव पुनिया के जन्मोत्सव पर आयोजित सम्मान समारोह में आकर खुशी एवं आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि पुनिया समाज ने अनेक वीर योद्धा दिए हैं, जिनकी कहानियां आज भी सुनाई जाती हैं। हरियाणा प्रदेश की जड़ों को मजबूत करने में पूनिया खाप का अच्छा खासा योगदान रहा है। इस समाज के लोगों ने देश के लिए अनेक कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किया है। सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम इस बात पर मोहर लगाते हैं।

 


कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि पुनिया समाज के लोगों ने इस भव्य समारोह का आयोजन कर भाईचारे की मजबूत एवं मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि कर्म के आधार पर जातियां जरूर बनी हैं, लेकिन वास्तव में हम सब एक ही हैं। उन्होंने हॉल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार की 8 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार किया, जिसमें इन सभी सीटों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जादू चला और प्रचंड जीत हासिल हुई।

 


भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने दादा बाढ़ देव तथा हरियाणा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह पराक्रमियों की धरती है। भारत कभी ओलंपिक के मेडलों के लिए तरसता था। आज हरियाणा के खिलाडिय़ों ने भारत की झोली मेडलों से भर दी है।

 

खिलाडिय़ों की इस प्रतिभा को देखकर हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि नायब के नेतृत्व में प्रदेश की मेहनतकश जनता ने नायाब सरकार बनाने का काम किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हम सब ने हरियाणा को बदलते हुए देखा है। आज शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान व खेल इत्यादि क्षेत्रों में प्रदेश में लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप काम हो रहे हैं।

 


भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र पुनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा अन्य सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश को जनता की सेवा करने वाला मुख्यमंत्री मिला है। उनके नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने गांव खरक पुनिया में सामुदायिक केंद्र भवन तथा आधुनिक पुस्तकालय की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों को पूरा करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए गांव के सरकारी स्कूल को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के रूप में स्थापित करने की घोषणा भी की।

 


समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जीवन चरित्र पर प्रोफेसर सुरेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक द बोल्ड वॉयसेस तथा महिपाल आर्य द्वारा लिखित पुस्तक आर्याव्रत के महानायक का भी विमोचन किया गया।

 


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, हांसी विधायक विनोद भयाणा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, हिसार भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, विजय सिंह पुनिया, धर्मपाल मकड़ौली, फणीन्द्र,  महामंडलेश्वर देवी शक्ति पुरी बिजेंद्र दास, सरपंच कृष्णा पुनिया, संजीव रेवड़ी, ओमप्रकाश पूनिया, संदीप आजाद तथा अनेक गणमान्य नागरिक तथा भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer