---Advertisement---

Fatehabad News : बाइक सवार से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Bike sawar par Hamla, Mussiali village crime

Fatehabad News : फतेहाबाद में बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ‌ इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सदर थाना फतेहाबाद पुलिस को गांव मुस्सेआली निवासी लखबीर उर्फ काका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो किसी काम से बाइक पर सवार होकर घर से गया हुआ था। गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी बाइक को रुकवा कर उसे पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटे आई थी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

 

लखबीर की शिकायत पर सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जो की लखबीर के साथ मारपीट करने में सह आरोपी हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान गांव मुस्सेआली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू और अजय के रूप में हुई है।

 

 

इस संबंध में सदर थाना फतेहाबाद प्रभारी कुलदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लखबीर सिंह के साथ मारपीट के मामले में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है जबकि इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद किए हैं और मारपीट मामले की गहनता से जांच की जा रही है इस मामले में और भी जो दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

दिल्ली ब्लास्ट अपडेट, दिनभर घटनास्थल पर जांच करती रही एजेंसियां, संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी,

बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र के निधन की खबरें वायरल बेटी ने नकारा,  कहा अफवाह फैलाई जा रही है, अस्पताल में भर्ती, हालात स्थिर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Latest News: हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन का ऐलान, किसान-मजदूरों ने बनाई रणनीति

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

Accident News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर; सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

August 3, 2026

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer