---Advertisement---

Ratia News: रतिया में अवैध पिस्तौल सहित कुख्यात बदमाश काबू, लंबा अपराधिक रिकॉर्ड

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Ratia News : Aakash arrest with pistol

Ratia News :  ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत सीआईए रतिया पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। लगातार अपराधों को अंजाम देने और अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले कुख्यात बदमाश को पुलिस टीम ने एक सटीक एवं योजनाबद्ध कार्रवाई में काबू कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस रडार पर था और उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 


सीआईए प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रिछपाल सिंह ने बताया कि प्रधान सिपाही दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम को नजदीक गांव अयालकी क्षेत्र में आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया और आरोपी आकाश उर्फ सोनू उर्फ शुभम, पुत्र शेर सिंह निवासी भिरडाना को धर दबोचा।

 


पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर की एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। हथियारों के स्रोत और संभावित उपयोग को लेकर पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 


आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा

रतिया पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कई संगीन मामलों में पहले भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार, हिंसक झड़प, धमकी और षड्यंत्र जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 में अम्बाला स्थित विशाल मेघामार्ट पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसकी संलिप्तता पाई गई थी, जिसमें वह एक वर्ष तक जेल में बंद रहा।


ऑपरेशन ट्रेकडाउन की बड़ी सफलता


सीआईए रतिया की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि लगातार अपराध करने वाले किसी भी सूरत में कानून से बच नहीं सकते। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।
टीम ने बताया कि ऑपरेशन ट्रेकडाउन आगे भी लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्यवाहियाँ होती रहेंगी।

 


आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामले — विस्तृत सूची

  1. मुकदमा नं. 425/2023
    धारा: 307, 323, 324, 34 IPC
    थाना: सदर फतेहाबाद
  2. मुकदमा नं. 248/2025
    धारा: 115(2), 117(2), 351(2), 324(4), 333, 3(5), 61(2) BNS
    थाना: शहर फतेहाबाद
  3. मुकदमा नं. 263/2025
    धारा: 115(2), 118(1), 118(2), 117(2), 126(2), 191(3), 190 BNS
    थाना: शहर फतेहाबाद
  4. मुकदमा नं. 456/2024
    धारा: 115(2), 126, 190, 151(2), 151(3), 351(3) BNS
    थाना: सदर फतेहाबाद
  5. मुकदमा नं. 213/2025
    धारा: 190, 191(2), 191(3), 115(2), 333(3), 324(4) BNS
    थाना: सदर फतेहाबाद
  6. मुकदमा नं. 374/2023
    धारा: 147, 149, 323, 452, 506 IPC
    थाना: सदर फतेहाबाद
  7. मुकदमा नं. 2/2019 (थाना सदर अंबाला)
    धारा: 387, 120-B IPC
    — वर्ष 2019 में ‘विशाल मेघामार्ट’ पर रवि लहरिया के साथ फायरिंग की घटना में आरोपी संलिप्त, जिसमें वह लगभग एक वर्ष जेल में रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Latest News: हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन का ऐलान, किसान-मजदूरों ने बनाई रणनीति

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

Accident News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर; सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

August 3, 2026

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer