Verification: eefe237ed2c24d7f

जाट धर्मशाला हांसी के पास शव मिलने से सनसनी, नहीं हुई पहचान

0 minutes, 4 seconds Read

Hansi City News dead body found Jaat dharmshala

Hansi City News: जाट धर्मशाला हांसी में एक व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिलने से सनसनी फ़ैल गई। इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मृतक के पास कोई पुख्ता कागजात नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक जाट धर्मशाला हांसी के पास स्थित घोड़ा चौंक के नजदीक राहगीरों ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना हांसी से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामपाल, सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जहां पर व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास सिविल अस्पताल की एक पर्ची बरामद हुई, जिस पर रमेश नाम लिखा हुआ था और इसके अलावा कोई नाम पता क्या एड्रेस और मोबाइल नंबर नहीं लिखा गया था। पुलिस में घटनास्थल पर ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जिसने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

Hansi City Police के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि मृत्यु की पहचान नहीं हो पाई है उसके पास से जो पर्ची बरामद हुई है उसमें केवल नाम ही लिखा हुआ है गांव पता और कोई मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है और आसपास के पुलिस थाना में भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

जांच अधिकारी ने बताया कि काफी समय पहले एक होटल पर काम करता था और अब ऐसे ही सड़कों पर घूमता फिरता था। सुबह शाम किसी बजरंग आश्रम हांसी में खाना खा लेता था और उसकी तबीयत काफी समय से खराब थी जिसका उपचार सिविल अस्पताल से चल रहा था। रमेश की मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ पता चल पाएगा। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *