---Advertisement---

Hansi City News : हांसी में अवैध पिस्तौल की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खुलासा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi City illegal pistol supplier arrest hisar

अवैध हथियारों सहित पकड़े गए आरोपित ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया। जिसके आधार पर सीआईए पुलिस हांसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। ( Hansi City News )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हांसी सीआईए पुलिस टीम ने एक अवैध देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूसों सहित बोगा राम कॉलोनी हांसी निवासी तरुण पुत्र संजय को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में तरुण ने खुलासा किया था कि वह यह अवैध हथियार और जिंदा कारतूस आर्य नगर हांसी निवासी राहुल मेहता पुत्र इंद्रजीत मेहता से लेकर आया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित के खुलासे के बाद पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले राहुल मेहता को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया था।

 

Hansi CIA Police टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने के मामले में राहुल मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से लगातार पूछताछ कर रही है और अवैध हथियारों की सप्लाई उसने कहां-कहां की थी और वह यह अवैध हथियार कहां से लेकर आता है इसके बारे में पुलिस की टीम उससे पूछताछ करने में लगी हुई है।

 

इस संबंध में हांसी सीआईए पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सम्मत कुमार ने बताया कि अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ बोगाराम कॉलोनी हांसी निवासी तरुण को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तरुण के द्वारा पुलिस को साथ में खुलासा किया गया था कि वह यह अवैध हथियार आर्य नगर निवासी राहुल मेहता से लेकर रहा था उसकी निशानदेही पर पुलिस ने राहुल मेहता को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer