Verification: eefe237ed2c24d7f

Karnal Chori Case : करनाल चोरी के मामलों में छः गिरफ्तार, कई वारदातों का पर्दाफाश

0 minutes, 5 seconds Read

Karnal Chori Case 6th accused arrest

हरियाणा में घर में घुसकर चोरी करने जेब काटने, बाइक चोरी सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई छह चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नगदी, चोरी की बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। ( Karnal Chori Case )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

आरोपितों के कब्जे से पहले मामले में 12800 रूपये व वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल, दूसरे मामले में एक 3000 रूपये नगद,व वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल, व तीसरे मामले में चोरी सुदा मोटरसाइकिल व वारदात में प्रयोग की एक मोटरसाइकिल की बरामद। ( Karnal News Today )


इन मामलों के संबंध में थाना प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि-
पहले मामले में दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को बाजार पैलेस प्रोग्राम से दो आरोपी.. सुमित उर्फ बच्ची पुत्र रामधन व आकाश पुत्र सतबीर निवासी गीसरपूरी,इंद्री करनाल को बाजार पैलेस इंद्री के एक कार्यक्रम में आए हुए व्यक्तियों की जेब काट पैसे चुराकर घटना को अंजाम दिया गया था। जिन्हें इस मामले में काबू किया गया।

दूसरे मामले में दिनांक 13 नवंबर 2025 को वार्ड नंबर 13 इंद्री के एक मकान से दो आरोपी… अलाउद्दीन उर्फ उर्फ डाकू पुत्र आरूफ हसन व इरफान पुत्र काले खान निवासी वार्ड नंबर 13 गुड्डा इंद्री करनाल को एक मकान से एक मोबाइल फोन व कुछ पैसे चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था, जिन्हें इस मामले में काबू किया गया, जिनके कब्जे से 3000 व वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

तीसरे मामले में दिनांक 9 नवंबर 2025 को दो आरोपी.. सागर पुत्र धर्मवीर व प्रदीप टोनी पुत्र चरण सिंह निवासी गांव नौरथा इंद्री करनाल को वार्ड नंबर 7 इंद्री करनाल से 1 मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया व आरोपियों के कब्जे से चोरी सुदा एक मोटरसाइकिल व वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। ( Karnal Breaking News ) 

थाना प्रबंधक निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात को देने के वाले आरोपियों के खिलाफ थाना इंद्री में अलग अलग मामले दर्ज किए गए। आज सभी आरोपियान को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer