Verification: eefe237ed2c24d7f

Bhiwani News : ईंट भट्ठा मालिक से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

0 minutes, 8 seconds Read

Bhiwani bahal 2 crore ransom accused arrested

Bhiwani News : हरियाणा के भिवानी जिले के बहल क्षेत्र में एक कारोबारी से 2 करोड रुपए की फिरौती मांगने के मामले में सीआईए 2 भिवानी पुलिस ने राजस्थान से एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपित विदेशी नंबरों से कॉल करके कारोबारी को धमकी देकर फिरौती की डिमांड कर रहा था। पुलिस इस मामले के अन्य आरोपितों के बारे में भी सुराग जताने में लगी हुई है।

 

भिवानी जिले के बहल क्षेत्र में ईंट भट्ठे व प्रॉपर्टी कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के लिए विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल की थी और व्हाट्सएप कॉल करने के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था और फिर फिरौती ना देने की आवाज में देख लेने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच बहस पुलिस थाने के साथ-साथ Bhiwani CIA 2 की टीम भी कर रही है।

 

Bhiwani CIA 2 पुलिस टीम ने फिरौती मांगने के मामले में तकनीकी सहायता से सबूत इकट्ठा कर आरोपित की पहचान की। भिवानी सीआईए पुलिस टीम ने राजस्थान के चुरू जिले के भोजान लक्ष्मण पुत्र धनाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि बहस में 200 गज के प्लाट पर कब्जा करने संबंधित मामले को लेकर 2 करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस 5 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। (Bahal News )

 

 

 

गौरतलब है कि बहल निवासी एक व्यक्ति ने थाना बहल पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि शिकायतकर्ता ईंट भट्ठा व बहल में प्रॉपर्टी का काम करता है वही दिनांक 15.03.2025 को दोपहर के समय शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी जो कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता को वापस कॉल करने के लिए कहा था लेकिन इसके बाद आरोपी के द्वारा व्हाट्सएप पर एक वॉइस मैसेज भेजा गया जिसमें शिकायतकर्ता से दो करोड रुपए की मांग की गई थी रुपए न देने पर देख लेने की धमकी दी गई थी। इस शिकायत पर भिवानी के police station bahal ने मुकदमा संख्या 40 दिनांक 22.03.2025 धारा 308,(4), 351(3), 113(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस थाना बहल में दर्ज किया था।

 

 

 

 

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *