---Advertisement---

हिसार में सड़क किनारे मिला शव: गांव में फैली सनसनी; पांच दिन से था लापता, Latest News Hisar

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hisar : मिर्जापुर में सड़क किनारे मिला शव

Latest News Hisar : हिसार जिले के मिर्जापुर गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर में चोटों के निशान बताई जा रहे हैं। जिससे उसके परिजनों ने हत्या के आशंका जताई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मंगलवार की सुबह जब गांव मिर्जापुर के लोग घरों से निकलकर खेतों की तरफ गए तो सड़क किनारे खड़े पानी में एक युवक का शव पानी में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।

ये समाचार भी पढ़ें : – विवादों में घिरे विधायक जस्सी पेटवाड़, जजपा ने खोला मोर्चा, दुष्यंत चौटाला पर बयानबाजी करना पड़ सकता है भारी,

मृतक के शव की पहचान के काफी प्रयास किए गए । जिसके बाद उसकी पहचान गांव मिर्जापुर निवासी 19 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है। मृतक 4-5 दिसंबर की रात को अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही घर से लापता हो गया था। एक दिन तलाश करने के बाद 6 दिसंबर को उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हिसार के सदर थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के सिर में चोटों के निशान हैं।

 

मृतक के भाई जय भगवान ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके भाई का शव गांव के ही पास सड़क किनारे बारिश के जमा पानी में मिला है। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। जय भगवान ने बताया कि मोनू 4 दिसंबर की रात को खाना खाने के बाद अपने बिस्तर पर सो गया था। लेकिन 5 दिसंबर के सुबह जब परिजन उठे तो वो अपने बिस्तर से गायब था।

 

उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने उसके लापता होने की शिकायत सदर थाना हिसार में दर्ज करवा दी। पांच दिन तक उसकी तलाश करते रहे परन्तु उसके भाई के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को गांव शव में शव मिलने की सूचना मिलते ही वो अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव मोनू का है। मोनू अपने आप लापता हुआ है या किसी ने उसका किडनैप कर हत्या की है इसका परिवार को कोई पता नहीं है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपनी मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था।

 

पुलिस ने घटनास्थल पर ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर अपने जरूरी कार्रवाई कर सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

हिसार में कॉलेज छात्राओं का विरोध प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अश्लील गानों पर नचाने का आरोप,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer