Delhi NCR Haryana Weather Update: aaj ka mausam
Weather Update: 26 जनवरी की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली एनसीआर हरियाणा में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। 22-23 जनवरी को हुई बारिश के बाद हरियाणा सहित मैदानी राज्यों में लगातार रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वही दिन में ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुटा रखी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Haryana Mausam alert : ठंडी हवाओं ने छुटाई कंपकंपी
हरियाणा में 22-23 जनवरी को हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से दिल्ली एनसीआर हरियाणा सहित मैदानी राज्यों में रात्रि तापमान में तो गिरावट दर्ज की ही जा रही है साथ ही दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छुटी हुई है। हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में सुबह ही तेज धूप निकल आती है लेकिन ठंडी हवाओं के बावजूद भी धूप में सर्दी का सितम काम नहीं हो रहा।
दिल्ली एनसीआर हरियाणा मौसम पूर्वानुमान
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि 26 जनवरी की रात को दिल्ली एनसीआर हरियाणा में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना बनी हुई है। इसके प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि किस मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों में सिंचाई करें और कीटनाशक का भी स्प्रे करते समय मौसम का विशेष ध्यान रखें।
हरियाणा का न्यूनतम तापमान
उन्होंने बताया कि 27 और 28 जनवरी को हरियाणा में कहीं हल्की तो कहीं पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इससे पहले हुई बारिश की वजह से हरियाणा के कई क्षेत्रों में रात को पाला जमा। जिसकी वजह से रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक या इसके आसपास बना हुआ है।







