---Advertisement---

Haryana Top 20 News: हरियाणा की 20 बड़ी खबरें; अब तक की बड़ी खबरें

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Haryana top 20 News yesterday       

कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी डिप्टी कमिश्नर (DC) की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने पूरे परिसर की जांच की।


जांच में करीब 2 घंटे लगे, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी को फर्जी मानकर कामकाज दोबारा शुरू कर दिया गया। इसी तरह फतेहाबाद और अंबाला में भी ई-मेल पर आईं धमकियों के बाद जांच की गई। टीम ने SP कार्यालय के साथ-साथ न्यू लघु सचिवालय की बिल्डिंग में भी निरीक्षण किया।

फतेहाबाद में भी मिली लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

Fatehabad News Today : हरियाणा में एक बार फिर फतेहाबाद जिले के लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। प्रशासन की ओर से प्राथमिक तौर पर सावधानी के तौर पर सील किया गया और लघु सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची।


जिला प्रशासन की ओर से हिसार से बम निरोधक टीम बुलाई गई। इस टीम के साथ पुलिस ने चप्पे चप्पे की जांच की। टीम का निरीक्षण पूरा होने पर करीब ढाई घंटे बाद लघु सचिवालय में आवाजाही शुरू कर दी गई। इससे आमजन ने राहत की सांस ली।

 

इदरीसी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले युवक फैसल इदरीसी मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने सतीश तिवारी नाम के एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि 15 हजार रुपए के विवाद में फैसल का मर्डर किया गया था।


सेक्टर 10 थाना SHO कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश तिवारी सरस्वती इन्क्लेव में रहता है। घटना से एक महीने पहले ही फैसल के साथ इसकी दोस्ती हुई थी। दोनों आपस में बैठकर शराब भी पीते थे। फैसल और सतीश दोनों पोर्टर और रेपिडो प्लेटफार्म पर राइडर थे।


24 दिसंबर काे फैसल ने 4 बार शराब खरीदी और दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। मरने वाले फैसल ने सतीश तिवारी से 15 हजार रुपए लिए थे। इसी बात को लेकर इनके बीच में विवाद हो गया था। जिसके बाद सतीश ने फैसल का मर्डर कर दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की घोषणाओं को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अहम निर्णय लिया है।

 

10 वर्ष की सेवा का अनुभव और सुपरवाईजर पद की पात्रता पूरी करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाईजर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। अब सुपरवाईजर 50 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में से तथा शेष 50 प्रतिशत सीधी भर्ती से नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में कुपोषण उन्मूलन, सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र, कामकाजी महिला हॉस्टल और सखी सेंटर जैसी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

श्रद्धा और संस्कृति का संगम अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का भव्य आयोजन 19 से 25 जनवरी तक होने जा रहा है। महोत्सव का गौरवमयी शुभारंभ 19 जनवरी को आदिबद्री से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। महोत्सव को विशेष पहचान दिलाने के लिए सरस मेला भी चलेगा। आइए, अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का हिस्सा बनें!

 

भारत ने वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल IDEA (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंट) के सदस्य देशों की परिषद की एक वर्ष के लिए अध्यक्षता संभाल ली है। इस परिषद की अध्यक्षता भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर केंद्रित तीन दिवसीय भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (IICDEM) का आयोजन 21 से 23 जनवरी तक भारत मंडपम नई दिल्ली में किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय है ‘समावेशी, शांतिपूर्ण, लचीले और टिकाऊ विश्व के लिए लोकतंत्र’।

 

“प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर दूरदर्शी नीतियां लागू कर रही है,” कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट–2025 लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। यह अधिनियम नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।

 

 

हरियाणा सरकार प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों तथा सहायक स्टाफ की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और नवीनतम मशीनों की स्थापना की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के आजाद नगर में 50 बेड का अस्पताल/पॉलिक्लिनिक के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। जहां भी आवश्यकता होगी वहां पर प्रदेश में नए स्वास्थ्य संस्थान निर्मित किये जाएंगे।

 

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज ‘हरियाणा युवा संवाद’ के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में 13 राज्यों के 65 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। संवाद के दौरान हरियाणा के सतत विकास, औद्योगिक नीति-2025 और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।

 

कार बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा, खेतों में पलटी हरियाणा रोडवेज बस; 50 यात्री थे सवार

जींद में मोहनगढ़-खटकड़ टी-प्वाइंट के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस खेतों में पलट गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। Read More

 

सोनीपत में युवक की हत्या कर शव को दफ़नाया, संदिग्ध से पूछताछ

हरियाणा के सोनीपत में एक युवक की हत्या कर शव को यमुना नदी के किनारे गड्ढे में दबा दिया। शव का पता न लगे, इसलिए आरोपियों ने उस जगह को घास-फूस से ढक दिया। शुक्रवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया।


पुलिस का कहना है कि शराब पार्टी में हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने उसका मर्डर किया। युवक के फेस पर भी चोटों के गहरे निशान मिले हैं। किसी नुकीली चीज से उसकी आंख के पास वार किया गया है। युवक का एक होंठ भी 2 हिस्सों में कटा मिला है। इसके अलावा ठुड्डी पर भी गहरा घाव बना हुआ है।


पुलिस आशंका जता रही है कि युवक के साथ मारपीट कर हत्या की गई है। एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

नारनौंद सीआईए पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब

हांसी जिले के नारनौंद सीआईए स्टाफ ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक गाड़ी  से 180 बोतल देसी शराब बरामद की है। आरोपी शराब को बेचने के उद्देश्य से बोलेरो कैम्पर गाड़ी में ले जा रहा था। Read More

 

चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 152डी पर हादसा

चरखी दादरी जिले में नेशनल हाईवे 152डी पर शुक्रवार सुबह एक सेंट्रो कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के पटियाला निवासी 21 वर्षीय कुशल गोयल की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना गांव चिड़िया के पास हुई।

महिला को झांसा देकर सोने के जेवरात लेकर युवक फरार

हरियाणा के नारनौल शहर में एक 80 वर्षीय महिला को झांसा देकर दो अज्ञात युवकों ने उसके कानों के सोने के आभूषण उतरा लिए। बाद में युवक आभूषण लेकर फरार हो गए। इस बारे में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला फ्रांसखाना निवासी मूर्ति देवी (80) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने बड़े बेटे सुंदरलाल के घर से छोटे बेटे विजय उर्फ महेश के घर परशुराम कॉलोनी जाने के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि वह आमतौर पर किसी न किसी परिजन के साथ ही बाहर जाती थीं, लेकिन आज वह अकेली ही घर से निकली थी।

खबर है क‍ि ईरान के चाबहार पोर्ट को मोदी सरकार ने छोड़ द‍िया है.

इस पोर्ट पर देश के करीब 10,860,000,000 रुपए लगाए गए और ट्रंप के दबाव की वजह से इसे छोड़ द‍िया गया.

देश को 1086 करोड़ का नुकसान हो गया. अगर ये पैसे लोगों में बांटे जाते तो 1,08,600 लोगों को 1-1 लाख रुपए म‍िल जाते।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer