Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद में पलटी रोडवेज बस: दर्जन भर यात्री घायल, पढ़ें पूरी न्यूज – Accident in Jind

0 minutes, 5 seconds Read

Roadways bus accident in Jind Haryana News Today

Accident in Jind: हरियाणा के जींद में शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस अज्ञात परिस्थितियों में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

 

screenshot 2026 0116 1829401058734929130318883

बड़ौदी गांव के पास पलटी रोडवेज बस, मांडी कलां से जींद आ रही थी बस

बस में सवार यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोडवेज जींद डिपो की बस शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उचाना क्षेत्र के गांव मांडी कलां से जींद आ रही थी। ‌जब बस बड़ौदी गांव के पास पहुंची तो खटकड़ टोल बचाने के चक्कर में एक गाड़ी अचानक रॉन्ग साइड से सामने आ आ गई। बस चालक ने जैसे ही गाड़ी को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

 

बस के पलटते ही वहां पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बस में सवारी यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जींद में बस पलटने से करीब एक दर्जन यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं जिनका जींद नागरिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और अधिकतर को प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है।

 

screenshot 2026 0116 1830587645053832133544970

ग्रामीणों ने बताया कि काफी वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के लिए लोकल रोड़ से निकलते हैं। अचानक रॉन्ग साइड आने की वजह से कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं लेकिन बस का हादसा पहली बार हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि यहां पर ब्रेकर बनाया जाए ताकि वाहनों की स्पीड कम हो और हादसा होने से बचा जा सके।

 

screenshot 2026 0116 1846303580509396166670262

इस हादसे में बस चालक की कोई गलती नहीं बताई जा रही। यात्रियों ने बताया कि बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा गाड़ी बस की चपेट में आ जाती और उसमें सवार सभी लोगों की जान जा सकती थी। ‌बस चालक द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के निशान सड़क पर साफ तौर पर निशान देखे जा सकते हैं। गाड़ी चालक की गलती से बस पलट गई लेकिन गाड़ी चालक अपनी गाड़ी सहित फरार हो गए।

 

screenshot 2026 0116 1846503717849881743711385
screenshot 2026 0116 1829534898285456471898880

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *