Hisar Ki Taaja News: kajla Dham Mandir chori
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hisar ki Taaja News : हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के काजला धाम मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। अग्रोहा थाना पुलिस ने काजला धाम मंदिर में चोरी करने के मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार थाना अग्रोहा प्रभारी प्रवेश कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संदीप द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काजला धाम मंदिर में चोरी की घटना को सुलझाते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ( Hisar News Today )
प्राप्त शिकायत के अनुसार, दो अज्ञात युवक नामालूम दरबार में आए तथा पंचमुखी दरबार के दर्शन हेतु बातचीत करते हुए दरबार खुलने का इंतजार करते रहे। इसी दौरान दरबार के पंडित जी के बाहर जाने के अवसर का लाभ उठाकर दरबार से एक चांदी का लोटा एवं एक चांदी की चम्मच चोरी कर ली गई थी। ( Latest News Hisar )

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्परता से जांच प्रारंभ की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें फतेहाबाद क्षेत्र से काबू कर गिरफ्तार किया गया। ( Hisar Crime News Today )
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
अविनाश पुत्र बलबीर, निवासी वार्ड नंबर 3, रविदास मोहल्ला, फतेहाबाद
रवि सोनी पुत्र विजय, निवासी वार्ड नंबर 10, सन्यास आश्रम, फतेहाबाद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावना है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ( Haryana News Today )











