---Advertisement---

Hisar News: हिसार में महिला से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Snatching mobile phone from woman in Hisar News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News: हिसार में महिला से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सातरोड़ निवासी शीतल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जैन पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट हिसार में सुसंगत धाराओं के तहत 27 जून 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ( Crime News Hisar )

जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यू मॉडल टाउन निवासी सोमबीर तथा ढाणी जयदेव निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी शुभम के विरुद्ध चोरी के तीन मामले दर्ज हैं तथा वह लगभग एक माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था। वहीं आरोपी सोमबीर के विरुद्ध चोरी के पांच मामले दर्ज हैं और वह भी पूर्व में जेल जा चुका है।

दोनों आरोपियों को पूछताछ उपरांत न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगामी अनुसंधान जारी है।

 

चैनत पानी विवाद में नया मोड़, खाप पंचायतों के समर्थन के बाद बदली रणनीति,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer