---Advertisement---

Hansi News: चानौत टी विवाद बना मुछ का सवाल, ना सरकार, ना ग्रामीण झूकने को तैयार, खाप पंचायतों का समर्थन, बनेगी नई रणनीति

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News: Chanot Tea controversy becomes question of moustache

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News: हांसी जिले के गांव चानौत में भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सरकार और ग्रामीणों के लिए मौत का सवाल हो गया है। इस मुद्दे को लेकर नहीं तो सरकार झुकने को तैयार है और ना ही ग्रामीण टी कनैक्शन के बिना पीछे हटने को तैयार हैं। रविवार को प्रदेश की खास पंचायतें चैनत धरना स्थल पर पहुंची और अपना समर्थन दिया। खाप पंचायतों के समर्थन से धरना कमेटी गदगद है और उसने अपनी आगामी रणनीति तैयार करने के लिए 30 जून को बैठक बुलाई है।

 

खाप पंचायतों का चानौत आंदोलन को समर्थन : बोले- तेज किया जाएगा आंदोलन

चैनत गांव के ग्रामीणों के आंदोलन को अब खाप पंचायतों का भी समर्थन मिल गया है। हांसी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में दर्जनों खाप प्रतिनिधियों ने आंदोलन को जायज बताते हुए सरकार से तत्काल समाधान निकालने की मांग की। खाप प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह अब केवल चानौत का आंदोलन नहीं, बल्कि खाप पंचायतें भी इसके साथ मजबूती से खड़ी हैं। रोघी खाप के प्रधान सुमेर सिंह ने कहा कि प्रदेशभर की खाप पंचायतें धीरे-धीरे इस आंदोलन के समर्थन में एकजुट हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की भूमिका शुरू से ही संदेह के घेरे में रही है। पहले टी-कनेक्शन लगवाया गया और बाद में पुलिस बल के सहारे उसे उखाड़ दिया गया।

क्या है टी-कनेक्शन उखाड़ने की वजह

प्रधान सुमेर सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि यदि सोमेश नामक व्यक्ति सरकार की ओर से भेजा गया था, तो सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था और टी-कनेक्शन कहां से लाया गया था। उन्होंने ग्रामीणों, खासकर महिलाओं पर पुलिस कार्रवाई कर टी-कनेक्शन उखाड़ने की वजह भी पूछी। ( Trending News in Hindi )

 

मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीणों की हुई वार्ता पर भी खाप प्रतिनिधियों ने सवाल उठाए। उनका कहना था कि बैठक में फिर से अलग पाइपलाइन का प्रस्ताव रखा गया, जबकि ग्रामीणों की मांग केवल भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की है। इसलिए सरकार को इसी मांग को स्वीकार करना चाहिए।

सीएम चानौत पहुंचकर देखें स्थिति

प्रधान सुमेर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं चानौत गांव पहुंचकर जलघर की स्थिति देखें, उसके बाद तय करें कि ग्रामीणों की पीने के पानी की मांग कितनी उचित है। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो हरियाणा से बाहर की खाप पंचायतों को भी आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सभी खाप पंचायतें चानौत के ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। ग्रामीणों को अमृत योजना के तहत पानी मिलने के सवाल पर खाप प्रतिनिधि कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर सभी दस्तावेज और साक्ष्य मौजूद हैं। जो भी व्यक्ति सच्चाई जानना चाहता है, वह धरना स्थल पर जाकर उन्हें देख सकता है। खाप नेताओं ने ग्रामीणों पर हुए कथित लाठीचार्ज के मामले में पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमेश को भाजपा के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer