Search for:
Facebook X-twitter Youtube
  • होम
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद
    • हरियाणा राजनीति समाचार
    • सिरसा
    • भिवानी
    • सोनीपत
    • रेवाड़ी
    • करनाल
    • कैथल
    • झज्जर
    • पानीपत
    • कुरुक्षेत्र
    • अंबाला
    • चरखी दादरी
    • रोहतक
  • हिसार
    • आदमपुर
    • बरवाला
  • अपराध समाचार
  • हांसी
    • नारनौंद
  • ‌जींद
  • सरकार की योजना
  • मौसम
Menu
  • होम
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद
    • हरियाणा राजनीति समाचार
    • सिरसा
    • भिवानी
    • सोनीपत
    • रेवाड़ी
    • करनाल
    • कैथल
    • झज्जर
    • पानीपत
    • कुरुक्षेत्र
    • अंबाला
    • चरखी दादरी
    • रोहतक
  • हिसार
    • आदमपुर
    • बरवाला
  • अपराध समाचार
  • हांसी
    • नारनौंद
  • ‌जींद
  • सरकार की योजना
  • मौसम
Skip to content
  • Home
  • ताजा समाचार
  • Breaking News: भैंस चोरों ने की पुलिस पर फायरिंग, जींद मुठभेड़ में तीन काबू
  • ‌जींद
  • ‌ देश-विदेश
  • अपराध समाचार
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा

Breaking News: भैंस चोरों ने की पुलिस पर फायरिंग, जींद मुठभेड़ में तीन काबू

Breaking News, भैंस चोरों ने की पुलिस पर फायरिंग, जींद मुठभेड़ में तीन काबू, जींद पुलिस पर फायरिंग, भैंस चोर ने तानी पिस्तौल, Jind Breaking News, Viral News Today, Today trending News in Hindi,
sunilkohar 2 hours ago (Last updated: 56 minutes ago) 0 comments

Breaking News: Buffalo chor firing on Jind police 

Jind Breaking News: भैंस चोरों द्वारा जींद पुलिस ( Jind Police ) पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जींद पुलिस रोहतक रोड़ पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि भैंस चोर पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए और  पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। जींद पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया जिनमें से एक के पांव में गोली लगी है।

जींद पुलिस की टीम देर रात को गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि रोहतक की तरफ से एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर भैंस चोर आने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी और रोहतक दिन हाईवे पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। रात करीब 11:45 पर एक पिकअप गाड़ी रोहतक की तरफ से आई और सामने पुलिस नाके को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी को मोड़कर भगा लिया। ( Viral News Today )

बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की

पुलिस टीम ने शक के आधार पर उनका पीछा किया। पिकअप गाड़ी में सवार भैंस चोरों ने जींद पुलिस पर फायरिंग कर दी। पिकअप गाड़ी के कंडक्टर साइड बैठे युवक ने पिस्तौल से गोलियां दागी और उसके बाद उसके साथ बैठे दूसरे युवक ने भी नाजायज पिस्तौल से गोलियां चलाई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गाड़ी को रोक लिया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। ( Haryana News Today )

पुलिस टीम पर भैंस चोर ने तानी पिस्तौल

पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए गोली चला दी। एक बदमाश के पांव में गोली लगने की वजह से वो जमीन पर गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि दूसरे युवक ने पुलिस पर पिस्तौल तान दी। परंतु पुलिस टीम में मौजूद एक मुलाजिम ने सुझबुझ से काम लेते हुए उसके पांव को निशाना बनाया और उसे काबू कर लिया। वहीं तीसरे युवक ने भागने का प्रयास किया तो हवलदार ने डंडा फेंक कर मारा जो उसके पांव में लगते ही उलझकर गिर गया। पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और इस पुलिस मुठभेड़ की सूचना उच्च अधिकारियों और सीन ऑफ क्राइम को दी।

भैंस चोरों के कब्जे से दो पिस्टल व पिकअप गाड़ी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर व एक 12 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया गया है। इसके अलावा उनके कब्जे से भैंस चोरी की वारदातों में प्रयोग की जा रही पिकअप गाड़ी भी बरामद की है।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए भैंस चोरों की पहचान फुरकान उर्फ मिर्ची पुत्र यामीन निवासी गांव अकबरपुर सुनहेटी जिला शामली (उत्तर प्रदेश), कामिल पुत्र यामीन निवासी गांव बढ़ेड जिला शामली (उत्तर प्रदेश) और सोहेल पुत्र इरफान निवासी कैराना जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को भी टक्कर मारी और मौके पर आपराधिक वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना सदर जींद में आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 132, 221, 324, 3(5) बीएनएस और 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

sunilkohar

Administrator

Visit Website

View All Posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: Road Jam: हांसी बरवाला रोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

Related News

  • हांसी
  • ताजा समाचार
  • बरवाला
  • हरियाणा
  • हिसार

Road Jam: हांसी बरवाला रोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

sunilkohar 3 hours ago 0
  • नारनौंद
  • ताजा समाचार
  • सोनीपत
  • हरियाणा
  • हरियाणा मंडी भाव
  • हांसी

Woman Missing: नारनौंद से विवाहिता लापता, तीन साल पहले सोनीपत जिले के गांव बिटाना में हुई थी शादी, मायके से विवाहिता गायब

sunilkohar 5 hours ago 0
Viral News: जींद में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला कॉलेज के पास होटल में रंगरलियां मनाते छः काबू
  • ‌जींद
  • ‌ देश-विदेश
  • अपराध समाचार
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा

Viral News: जींद में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला कॉलेज के पास होटल में रंगरलियां मनाते छः काबू

sunilkohar 9 hours ago 0
Abtak Haryana News

Latest News Today

Breaking News: भैंस चोरों ने की पुलिस पर फायरिंग, जींद मुठभेड़ में तीन काबू

Breaking News: भैंस चोरों ने की पुलिस पर फायरिंग, जींद मुठभेड़ में तीन काबू

Road Jam: हांसी बरवाला रोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

Road Jam: हांसी बरवाला रोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

Woman Missing: नारनौंद से विवाहिता लापता, तीन साल पहले सोनीपत जिले के गांव बिटाना में हुई थी शादी, मायके से विवाहिता गायब

Woman Missing: नारनौंद से विवाहिता लापता, तीन साल पहले सोनीपत जिले के गांव बिटाना में हुई थी शादी, मायके से विवाहिता गायब

Viral News: जींद में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला कॉलेज के पास होटल में रंगरलियां मनाते छः काबू

Viral News: जींद में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला कॉलेज के पास होटल में रंगरलियां मनाते छः काबू

Barwala News: उकलाना में चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार, पूछताछ में दो वारदातों का खुलासा

Barwala News: उकलाना में चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार, पूछताछ में दो वारदातों का खुलासा

Author Profile

Abtak Haryana News

Abtak Haryana

लाखों पाठकों की पहली पसंद Abtak Haryana News: हरियाणा की Best News website पर न्यूज और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - 7015156567 सुनील कोहाड़़
Facebook Twitter LinkedIn Instagram Youtube

Crime News Today

Breaking News: भैंस चोरों ने की पुलिस पर फायरिंग, जींद मुठभेड़ में तीन काबू

Breaking News: भैंस चोरों ने की पुलिस पर फायरिंग, जींद मुठभेड़ में तीन काबू

June 28, 2026
Viral News: जींद में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला कॉलेज के पास होटल में रंगरलियां मनाते छः काबू

Viral News: जींद में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, महिला कॉलेज के पास होटल में रंगरलियां मनाते छः काबू

June 28, 2026
Barwala News: उकलाना में चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार, पूछताछ में दो वारदातों का खुलासा

Barwala News: उकलाना में चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार, पूछताछ में दो वारदातों का खुलासा

June 28, 2026
Jind News: भैंस चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पशु चोर गिरोह ने पुलिस रिमांड में उगले राज

Jind News: भैंस चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पशु चोर गिरोह ने पुलिस रिमांड में उगले राज

June 27, 2026
Jind Police: कुख्यात पशु चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, पुलिस पूछताछ में चोरों ने किया खुलासा

Jind Police: कुख्यात पशु चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, पुलिस पूछताछ में चोरों ने किया खुलासा

June 27, 2026
Abtak Haryana News© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

Like this:

Like Loading…

    %d