---Advertisement---

Road Jam: हांसी बरवाला रोड़ पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

Follow Us
---Advertisement---

Hansi-Barwala Road jam update

Hansi News: हांसी जिले के गांव घिराय के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार सुबह उसे समय दुरुस्त होने के बावजूद बिजली कटौती बार-बार की जा रही है। इससे गुसाई ग्रामीणों ने हांसी बरवाला रोड़ पर जाम ( Hansi Barwala Road Jam ) लगा दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी समस्या का समाधान करवाने की बात पर अड़े रहे। घिराय गांव के ग्रामीणों ने चैनत गांव में पानी के मुद्दे को लेकर चल रहे धरने का भी समर्थन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

हांसी जिले के गांव घिराय के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से गांव में बिजली के कट अधिक लगने लग गए हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी बिजली निगम के अधिकारी इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर पा रहे और ना ही ग्रामीणों का फोन उठा रहे हैं। ‌ शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होने और बिजली कटौती की वजह से ग्रामीण पिछले काफी समय से परेशान हैं। ‌ ग्रामीणों ने बताया अभी बिजली की सभी लाइन ठीक है उसके बावजूद भी बार-बार बिजली प्रकट लगाया जा रहे हैं। ‌ इतनी भीषण गर्मी में ग्रामीणों का जीना दुर्भर हो चुका है।

हांसी बरवाला मार्ग पर जाम

ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने और अधिकारियों के फोन ना उठाने की वजह से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने सिंघवा बस अड्डे पर हांसी बरवाला मार्ग पर जाम लगाने के लिए मजबूर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक वह सड़क से नहीं उठाएंगे। Hansi Barwala Road पर जाम लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की वजह से आने जाने वाले राहगीरों को भी गर्मी के मौसम में परेशान होना पड़ा।

 

हांसी बरवाला मार्ग पर जाम लगने की सूचना मिलते ही भाटला चौंकी और हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान करवाने की जिद पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक बिजली निगम की तरफ से कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा था।

 

ग्रामीण सतीश बूरा, अजय, राहुल, सन्नी, विक्की, राजेश, लाडी सहित किसान यूनियन पगड़ी संभाल जट्टा की तरफ से ग्रामीणों का नेतृत्व किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली लाइन में कोई फाल्ट नहीं है बल्कि सभी लाइन दुरुस्त होने के बावजूद बिजली निगम के कर्मचारी भीषण गर्मी में ग्रामीणों का परेशान करने के लिए बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। ‌ जिसकी वजह से किसान अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे और ना ही घर में चैन से आराम कर पा रहे हैं। अगर जल्दी बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कोई ठोस निर्णय लेने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन कीहोगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer