---Advertisement---

Woman Missing: नारनौंद से विवाहिता लापता, तीन साल पहले सोनीपत जिले के गांव बिटाना में हुई थी शादी, मायके से विवाहिता गायब

Follow Us
---Advertisement---

Married woman missing from village in Hansi district   


Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता ( Narnaund Women Missing ) हो गई। विवाहिता अपने मायके आई हुई थी और वो ताऊ के घर जाने के बहाने घर से निकली थी। लेकिन दोपहर तक भी वापिस नहीं आई। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनीपत जिले के गांव बिटाना में शादी

हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव मदनहेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बास थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ी लड़की है और छोटा लड़का है। उसने अपनी बेटी की शादी करीब तीन साल पहले सोनीपत जिले के गांव बिटाना निवासी साहिल के साथ में की थी। इन दिनों उसकी बेटी अपने मायके गांव मदनहेड़ी आई हुई थी। ( Narnaund News Today )

मायके से विवाहिता लापता

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 27 जून की सुबह करीब 10ः30 बजे उसकी बेटी अपने ताऊ के घर मिलने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन दोपहर करीब 2 बजे तक भी अपने घर वापिस नहीं आई। जब उन्होंने अपने बड़े भाई के घर पर पता किया तो पता चला कि वो यहां पर आई ही नहीं थी। उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की तमाम रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह पर की। परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। बास थाना पुलिस ने मदन हेड़ी निवासी पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर  गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer