---Advertisement---

Barwala News: उकलाना में चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार, पूछताछ में दो वारदातों का खुलासा

Follow Us
---Advertisement---

Theft incident revealed in Uklana Barwala News  

Barwala News:  उकलाना पुलिस ने पेंट एवं प्लंबर सामान की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया संपूर्ण सामान, वारदात में प्रयुक्त दो गाड़ीया तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस दोनों चोरों से पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि चोरी की अन्य घटनाओं से भी पर्दाफाश किया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पेंट एवं प्लंबर की दुकान और सर्विस सेंटर में चोरी की वारदात का खुलासा

मामले में जांच अधिकारी ASI सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव प्रभुवाला निवासी बजरंग पुत्र बलवंत सिंह ने थाना उकलाना में शिकायत दी थी कि 24 जून 2026 को तड़के लगभग 3:00 बजे गांव बुढाखेड़ा स्थित उसकी पेंट एवं प्लंबर सामान की दुकान में अज्ञात व्यक्तियों ने सेंध लगाकर पाइप, कंसील्ड फिटिंग, ब्रास सामग्री, एल-बो सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ( Uklana News Today )

 

चोरी किया गया सामान

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव खासून, जिला जींद निवासी गौरव तथा विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

सर्विस सेंटर से पानी की मोटर सहित अन्य सामान चोरी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 23 जून 2026 को गांव लितानी के खेतों में स्थित एक सर्विस सेंटर से पानी की मोटर सहित अन्य सामान चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना उकलाना में पहले से केस दर्ज है। उक्त मामले में चोरी हुआ सामान भी आरोपियों से बरामद कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने क्षेत्र में और कौन कौन सी वारदाते की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer