---Advertisement---

Taaja khabar: हांसी में शोरूम कर्मचारी की हत्या में शामिल दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित तीन फरार

Follow Us
---Advertisement---

Taaja khabar : Jockey showroom Hansi murder case update

Hansi ki Taaja khabar: हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित जॉकी शोरूम हांसी के कर्मचारी की हत्या करने के मामले में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। ‌पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपित के खिलाफ पहले ही दो संगीन मामले दर्ज हैं। जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी साहिल बामल और उसके अन्य साथी अब तक भी पुलिस की तरफ से बाहर हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शोरूम मैनेजर हत्याकांड में खुलासा 

हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर हांसी स्थित जॉकी शोरूम के प्रबंधक सूरज जैन की हत्या करने के मामले में सीआईए पुलिस और सदर थाना पुलिस हांसी सहित स्पेशल स्टाफ हिसार की पुलिस टीमें लगातार मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के दो मित्रों को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो सूरज जैन की हत्या की वारदात में मुख्य आरोपित के साथ शामिल थे। ( ( Hansi News Today )

 

जॉकी शोरूम प्रबंधक सूरत जैन की हत्या की वारदात में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान दुर्गा कॉलोनी हिसार निवासी गौरव और रवि के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है और उनके मित्र साहिल बामल सहित अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। क्योंकि साहिल बामल और उसके अन्य दो साथी अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस दोनों से सूरज जैन हत्याकांड को लेकर सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी गौरव के खिलाफ सिविल लाइन थाना हिसार में हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत पहले ही दो मामले दर्ज हैं। ( Showroom manager murder case update )

 

गौरतलब है कि जॉकी शोरूम के प्रबंधक सूरज जैन की कुछ समय पहले एक लड़की से दोस्ती हुई थी। शक जताया जा रहा था कि लड़की के चक्कर में ही सूरज जैन की हत्या की गई है। 31 मई की रात को करीब 8:00 काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले बातचीत करने के बहाने सर्जन को शोरूम से बाहर बुलाया और बाद में उसे सिगरेट मांग कर भी पी थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मामले के अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया। ( Haryana News Today )

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीक की सहायता से सूरज जैन के हत्याकांड में शामिल बदमाशों की पहचान की जिनमें मुख्य आरोपित साहिल बामल का नाम सामने आया। पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल बामल के साथ दुर्गा कॉलोनी हिसार निवासी गौरव और रवि भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को ट्रेस करने का प्रयास किया और सफलता प्राप्त करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि साहिल बामल को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। ( Hisar News Today )

 

इस संबंध में एसटीएफ हिसार के उपनिरीक्षक अनूप से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। सूरज जैन हत्याकांड में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गई है और मुख्य आरोपित के दो मित्रों को गिरफ्तार किया गया है जो की हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस लगातार उनसे पूछताछ करने में लगी हुई है और उसके बाद दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। ‌( latest News Hansi )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer