Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News: CIA Police की सुलचानी गांव में छापेमारी; नशीले पदार्थ सहित एक काबू

0 minutes, 7 seconds Read

CIA Police Raid in Sulchani village narnaund News

Narnaund News: हांसी जिले के गांव सुलचानी में नारनौंद CIA Police ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांव से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करके उसके खिलाफ नशा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Narnaund CIA Police की टीम क्षेत्र के गांव सुलचानी में ग्रस्त कर रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है और वह अक्सर नशे का कारण करके आसपास के माहौल को खराब कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुखबीर द्वारा बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की और शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली। ( Narnaund Police Raid )

 

 

तलाशी के दौरान आरोपित नशा तस्कर के पास 6.12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान प्रीतु पुत्र दर्शन निवासी सुलचानी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान नशे की सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। ( Hansi News Today )

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *