Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News: पत्रकार विपिन खुराना सहित 8 गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

0 minutes, 6 seconds Read

Hisar News: Youtuber Vipin Khurana girftar

 

Hisar News Today: हरियाणा के हिसार स्थित कैंप चौक पर रॉयल बेकरी में तोड़फोड़ करने और बेकरी संचालक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हिसार के यू ट्यूबर विपिन खुराना सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिसार पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। वहीं सोमवार को विभिन्न संगठनों के लोग यूट्यूबर विपिन खुराना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिसार पुलिस अधीक्षक से मिले।

 

 

नोहर की हवेली रेस्टोरेंट मालिक व 2 साथी फरार


अर्बन एस्टेट चौकी के मुख्य सिपाही नवीन कुमार ने बताया कि रॉयल बेकरी संचालक राजकुमार पिलानी ने नोहर की हवेली रेस्टोरेंट के संचालक केशव अरोड़ा और यू ट्यूबर विपिन के खिलाफ उसकी बेकरी में तोड़फोड़ करने, गाली गलौज करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के बारे में शिकायत दी थी। अभी मामले में नोहर की हवेली रेस्टोरेंट का मालिक केशव अरोड़ा अपने 2 और साथियों के साथ फरार चल रहा है। पुलिस को कहना है कि वह भी जल्द सलाखों के पीछे होगा। ( Latest News Hisar Haryana )

 


9 अगस्त, 2024 की रात को हुई थी वारदात
पुलिस को दी शिकायत में रॉयल बेकरी के संचालक ऋषि नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि मैं कैंप चौक हिसार पर के पास रॉयल बेकरी के नाम से खाने और फास्ट फूड का काम करता हूं। 9 अगस्त की रात को हमारी बेकरी के साथ लगते होटल नोहर की हवेली के मालिक केशव अरोड़ा व उसका दोस्त विपिन यू ट्यूबर के साथ बेकरी के सामने बोर्ड लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात की रंजिश लेकर 11 अगस्त की रात को केशव अरोड़ा व विपिन ने साजिश के तहत 8-10 लड़के लाठी-डंडों सहित हमारी बेकरी पर भेजे, जिन्होंने आते ही हमारी बेकरी पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमें गालियां दी और मुझे वह मेरे कर्मचारियों को बाहर नहीं निकलने दिया और हमें जान से मारने की धमकी दी।

 


विपिन खुराना और नोहर की हवेली रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ केस दर्ज


रॉयल बेकरी के संचालक ने पुलिस को बताया था कि केशव अरोड़ा और विपिन खुराना ने साजिश के तहत अपने आदमियों को भेजकर मेरे को गालियां दिलवाई, जान से मारने की धमकी दिलवाई। इस पर पुलिस ने विपिन खुराना और नोहर की हवेली रेस्टोरेंट मालिक केशव अरोड़ा के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत 191(1), 191(2), 296, 126(2), 324(5), 351(2), 61(2) केस दर्ज कर लिया था। आरोपी विपिन खुराना घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। ( हिसार की ताजा खबर )

हिसार पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान

आरोपियों की पहचान आर्य नगर राज गुरु मार्केट निवासी विपिन खुराना, काल वास निवासी अरविंद, हांसी निवासी मनोज, सूर्य नगर निवासी बंटी राणा, हसनगढ़ निवासी राममेहर, खरखड़ी निवासी संजय, न्यू मॉडल टाउन निवासी कृष्ण कुमार और गुहला चीका निवासी राममेहर के रूप में हुई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *