Verification: eefe237ed2c24d7f

Morning News: हरियाणा में जोहड़ो को लेकर बड़ा आदेश, हांसी में लगा जाम, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मचा हड़कंप

0 minutes, 9 seconds Read

Morning News Haryana Abtak

 

चौथे टी-20 चंडीगढ़ प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी का अनावरण 

Chandigarh premier league 2026 में अनुभवी वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ-साथ अंडर-19 और अंडर-23 वर्ग के युवा खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने और बड़े मंचों के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर मिलेगा।

 

हरियाणा में जोहड़ो को लेकर बड़ा आदेश, अनदेखी की तो सरपंच को लगेगा जुर्माना

Haryana breaking news today :  हरियाणा में ‘स्वच्छ गांव, स्वच्छ जलवायु अभियान’ के तहत अब गांवों के जोहड़ों (तालाबों) को पूरी तरह से कचरा मुक्त बनाया जाएगा। जमीन के नीचे के पानी (भूजल) को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहली बार गांवों की तरफ रुख किया है। बोर्ड ने पंचायतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर जोहड़ों में कचरा मिला, तो सीधे पंचायत पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह अभियान अप्रैल 2026 से शुरू होकर अप्रैल 2027 तक पूरे एक साल चलेगा।

img 20260608 wa00026228855135535535335

गांवों में बारिश और नालियों के पानी को इकट्ठा करने का सबसे बड़ा जरिया जोहड़ ही होते हैं। अक्सर लोग इनमें घरों का कचरा डाल देते हैं, जिससे पानी दूषित होता है और इसका सीधा असर भूजल स्तर पर पड़ता है। अभी तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिर्फ शहरों के प्रदूषण पर नजर रखता था, लेकिन अब गांवों के जोहड़ों को बचाने के लिए भी बोर्ड ने पंचायतों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इस पूरे अभियान की देखरेख के लिए ब्लॉक स्तर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, गांव के स्तर पर पंचायत सचिव, सरपंच और वार्ड पंच इस काम को संभालेंगे।

जोहड़ों में कचरा गिरने से रोकने के लिए पंचायतें अपने बजट के हिसाब से कड़े कदम उठा सकती हैं। पंचायत चाहे तो जोहड़ के चारों तरफ जाली लगवा सकती है। अगर पंचायत के पास अच्छा फंड है, तो पक्की चारदीवारी भी करवाई जा सकती है। कचरा जोहड़ तक न पहुंचे, इसके लिए हर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए पंचायत खुद या किसी प्राइवेट एजेंसी के साथ समझौता करके घर-घर से कचरा उठवा सकती है। एक साल तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड खुद गांवों में जाकर जोहड़ों की जांच करेगा। जांच के दौरान अगर किसी जोहड़ में कचरा तैरता हुआ मिला, तो संबंधित पंचायत पर 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा ने बताया कि इस अभियान को लेकर जल्द ही सरकार की तरफ से पक्की गाइडलाइन आने वाली हैं, जिन्हें तुरंत लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल ग्राम सभा की बैठकों में पंचायतें एमओयू (समझौता पत्र) पर साइन कर रही हैं। वहीं, आम नागरिक छवि कौशिक का कहना है कि यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है। जोहड़ों में कचरा नहीं जाएगा तो भूजल भी साफ रहेगा और लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल सकेगा।

 

हांसी में मृतक महिला के परिजनों ने लगाया जाम, चूहों ने महिला के शव को कुतरा, गाड़ियों के शीशे तोड़े

screenshot 2026 0607 2008287150127337224719875

Hansi News Today: हरियाणा के हांसी में तोशाम चुंगी के पास रविवार को मृतक महिला के परिजनों ने जाम लगा दिया। इस दौरान मृतक महिला के परिजनों के साथ आए कुछ लोगों ने गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए और सड़क पर जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना मिलती है डीएसपी विनोद शंकर और शहर थाना प्रभारी पुलिस परी के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।

screenshot 2026 0607 2009124111662550018460486

मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि मृतक ने परीक्षा साल पहले लव मैरिज की थी और 6 साल बाद उसे मां बनने का सुख प्राप्त हुआ था शनिवार को हांसी के अस्पताल में उसने बेटी को जन्म दिया था। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी ना करवा कर ऑपरेशन से डिलीवरी करवाई थी। ऑपरेशन के दौरान महिला की नस कट गई और खून का बहाव डॉक्टर नहीं रोक पाए। शनिवार को जब महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे हिसार रहकर कर दिया।

screenshot 2026 0607 2008515177340053980514958

जब परिजन उसे हिसार लेकर जा रहे थे तो रामायण टोल प्लाजा के पास महिला ने दम तोड़ दिया और महिला के शव को हिसार के नागरिक अस्पताल के शव में रखवा दिया था। रविवार को जब पोस्टमार्टम के लिए पुलिस और परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने महिला के शव को माथे पर से चूहों द्वारा कुतरा गया है। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने जमकर काम किया।

 

Latest statement Haryana CM : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित प्राकृतिक एवं जैविक खेती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत करते हुए कहा कि वे प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रसार के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।

“वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में 20,727 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की गई है। इस खेती में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके उतनी ही पैदावार ली जा सकती है जितनी रासायनिक खादों के इस्तेमाल से होती है।”

मुख्यमंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भावी पीढ़ियों को उपजाऊ भूमि, स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यावरण सौंपने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना आवश्यक है।

नीरज फरमाणा राजस्थान में गिरफ्तार

img 20260608 wa00037748056038388941708

हरियाणा के कुख्यात चोर नीरज फरमाणा को राजस्थान के राजगढ़ में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले नीरज फरमाणा ने जेल से निकलने के बाद हांसी, नारनौंद, हिसार और बरवाला सहित हरियाणा से आने गांव में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देखकर हड़कंप मचा दिया था। बनभौरी गांव में लख रुपए के जेवरात की चोरी कर दिए थे और बरवाला में वह अपने साथी के साथ पकड़ा गया था।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *