Verification: eefe237ed2c24d7f

Weather Update: हरियाणा मौसम की ताजा जानकारी; 2 जून से 6 जून तक मौसम का मिजाज

0 minutes, 5 seconds Read

Latest Weather Update in Haryana

 

Haryana News Today: हरियाणा में पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कमी देखने को मिली और कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश और आंधी की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया। उत्तर भारत में दो ओर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावनाएं बनी हुई है जिसकी वजह से हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बारिश की गतिविधियां दो जून से 6 जून के बीच देखने को मिलेंगी।

 

पिछले सप्ताह हरियाणा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था और न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। रोहतक से सिरसा तक अधिकतम तापमान पूरे हरियाणा में ज्यादा बना हुआ था जिसकी वजह से गर्मी और गर्म हवाएं चलने की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी दुष्प्रभाव पड़ रहा था। गर्मी की चपेट में आने से लोग अस्पताल में पहुंच रहे थे जिससे हॉस्पिटलों में ओपीडी की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी। लेकिन 28 में की रात को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा में धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

हरियाणा मौसम अपडेट

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी-कभी धूल भरी आंधी चल रही है और पिछले दिनों हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बारिश देखने को मिली थी। 2 जून की रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसका प्रभाव हरियाणा में भी देखने को मिलेगा और उसके बाद 4 जून को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभों के आशिंक प्रभाव की वजह से हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में तीन जून से 6 जून के बीच गरच चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ( Weather Update in Haryana )

 

 

हरियाणा मौसम पूर्वानुमान

गौरतलब है कि सिरसा भिवानी सहित हरियाणा के अनेक जिलों में 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी जिसकी वजह से बिजली के पोल टूट गए और सड़कों पर पेड़ गिर गए। जिसकी वजह से हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। फतेहाबाद में टावर गिर गया था जबकि हरियाणा के कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *