Verification: eefe237ed2c24d7f

Murder News: हांसी में गर्लफ्रेंड को लेकर मर्डर; शोरूम के बाहर चाकू मारकर हत्या

0 minutes, 7 seconds Read

Joki showroom Hansi murder news

Latest News Hansi: हरियाणा के हांसी स्थित नेशनल हाईवे पर स्थित एक शोरूम के बाहर चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या किया पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।  युवक की हत्या के पीछे गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद को मनाया जा रहा है हालांकि पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

Hansi News Today

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे 9 पर स्थित हांसी के जॉकी शोरूम में मैनेजर लगा हुआ था। शनिवार को हर रोज की तरह सूरज शोरूम पर ही था कि वहां पर रात करीब 8 बजे काली स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ युवक आए और उससे बातचीत करने के बहाने शोरूम से बाहर बुला लिया। जब सूरज बातचीत करने के लिए बाहर आया तो एक युवक ने उसे सिगरेट मांगी ताकि सब कुछ नॉर्मल दिखाई दे।

screenshot 2026 0531 0733288407407296488199981

 

Hansi Suraj murder news

जानकारी के मुताबिक सूरज से सिगरेट मांगी थी वहीं युवक बातों बातों में उसके साथ झगड़ा करने लगा और उसे चाकू मार दिया। चाकू लगने की वजह से सूरज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया इसके बाद शोरूम के आसपास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर युवक मुख्य से फरार हो गए और मार्केट में मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल सूरज को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

screenshot 2026 0527 1014537469519028405627415

 

जॉकी शोरूम में हत्या

जॉकी शोरूम में हत्या के सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।  पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगी है जिसमें पूरी वारदात शुरू से लेकर आखिर तक कैद हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूरज की अधिक कुछ दिन पहले एक लड़की से दोस्ती हुई थी और उसी को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। ( Haryana News Today )

 

मृतक सूरज जैन के पिता रोहित जैन ने बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा सूरज जैन और वह हिसार के मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहते हैं। सूरज की बहन पुष्पा बंसल हिसार की इकोनॉमी डॉक्टर रह चुकी है लेकिन हालत खराब होने की वजह से उसकी तमाम प्रॉपर्टी बिक चुकी है और वह इन दोनों किराए के मकान में रह रही है। जबकि उसके पिता ओपी जैन हंसी के नामी वकील रह चुके हैं।

screenshot 2026 0527 1015466670134813334232490

इस संबंध में हास्य सदर थाना प्रभारी सदानंद और क्राइम ब्रांच के डीएसपी रविंद्र सांगवान से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जॉकी शोरूम के बाहर कुछ युवकों में बातचीत के दौरान झगड़ा हो गया और इस झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी। सीआईए की तीन अलग-अलग टीमें चारों आरोपियों की तलाश करने में लगी हुई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *