Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana politics News: इनेलो की रणनीति से भाजपा कांग्रेस की उड़ी नींद; INLD नेता के बयान से मची खलबली

0 minutes, 8 seconds Read

Latest Haryana politics News: INLD leader umed lohan statement

Haryana Politics News: हरियाणा में ठंड की वजह से पर शून्य के करीब पहुंच गया है लेकिन राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इनेलो की रणनीति से भाजपा और कांग्रेस में खलबली मच गई है। गांव गांव हो रहे कार्यक्रम की वजह से कांग्रेस विधायक की नींद गायब हो गई है। लोगों के मिल रहे समर्थन से इनेलो नेताओं के चेहरे पर खुशी सांप झलकती हुई दिखाई पड़ रही है।

 

इनेलो नेताओं का मानना है कि भले ही इनेलो पार्टी भले ही विधानसभा चुनाव में दो सीट जीतकर विधानसभा पहुंची है। लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बहुमत से दूर रहने का जबरदस्त फायदा इनेलो पार्टी को मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इन दोनों इनेलो नेता वीडियो कॉल के माध्यम से गांव गांव जाकर अबे चौटाला को ग्रामीणों से रूबरू करवा रहे हैं। इससे इनेलो का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और लोग कांग्रेस बीजेपी को छोड़कर इनेलो में वापसी कर रहे हैं।

 

 

इनेलो नेता उमेद सिंह लोहान लगातार गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियां और आगामी रणनीति से अवगत करवा रहे हैं। उनका यह प्रयास काफी हद तक कामयाब होता हुआ दिखाई दे रहा है। नारनौंद हल्के के बड़े बड़े गांव में एक बार फिर से बुजुर्ग हरी पगड़ी बांधने लगे हैं। माना जा रहा है कि अगर हरियाणा से भाजपा को सत्ता से बाहर करना है तो इनेलो ही कर सकती है। क्योंकि इसके नेता दमदार बात करते हैं तो इसके वर्कर चुनाव में पार्टी के लिए पूरी लगन से काम करते हैं। ऐसे में जो पार्टी तालमेल से चले उसे लंबे समय तक सत्ता से बाहर नहीं रखा जा सकता।

उमेद लोहान INLD सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से ग्रामीणों की उनसे राम-राम करवा रहे हैं। अभय चौटाला उनके गांव की पुरानी कहानी बताकर और लोगों का हाल-चाल जानकर उनके दिलों में जगह बनाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। अभय चौटाला का लोगों से इस तरह जुड़ाव कांग्रेस और भाजपा के लिए भारी पड़ने वाला है। 

 

नारनौंद हल्के में इनेलो नेता गांव गांव जाकर डिजिटल प्लेटफार्म से जनता का सीधे तौर पर जुड़ाव पार्टी सुप्रीमो अभय चौटाला से करवा रहे हैं। जो कांग्रेस के लिए कहीं ना कहीं मुसीबत भरी राह बन सकता है। क्योंकि पिछले काफी वर्षों बाद कांग्रेस पार्टी पहली बार इस सीट से उस समय जीत हासिल करने में कामयाब हुई है जब इनेलो पार्टी यहां पर सबसे कमजोर स्थिति में थी। अगर पार्टी थोड़ी सी मजबूत होती तो शायद कांग्रेस का ही है सपना सपना ही रह जाता। इसलिए कांग्रेस विधायक की नींद उड़ी हुई है। 

 

इनेलो नेता उमेद लोहान ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं को दो बार अलग-अलग पार्टी के नेताओं ने वर्ग लाने का प्रयास किया है। पहले जजपा पार्टी ने भाजपा के खिलाफ बोलकर इनेलो पार्टी के मतदाताओं को अपनी तरफ खींच लिया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जजपा के सभी विधायक भाजपा की गोद में बैठ गए थे और करीब 4:30 साल तक प्रदेश को लूटने का काम किया।

 

उमेद लोहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मतदान करने की अपील की और लोगों ने उन्हें दिल खोलकर वोट दिए। लेकिन कांग्रेस नेता अपनी सरकार बनाने के लिए वोट नहीं मांग रहे थे बल्कि इनेलो को रोकने के लिए भाजपा की राह आसान कर रहे थे। ‌चुनाव के 1 साल बाद लोगों को तब समझ में सब कुछ आ गया जब कांग्रेस विधायक के घर भाजपा का जमावड़ा लगा। जबकि पेटवाड़ गांव में आज तक अनेक पार्टियों के नेता जा चुके हैं, लेकिन उस समय तो कांग्रेस विधायक के अंदर ये संस्कार नहीं दिखाई दिए।

उमेद लोहान ने कहा कि नारनौंद हल्के में कांग्रेस विधायक की काफी किरकिरी हो रही है। विधायक भाजपा मंत्रियों से हल्के में काम करवाने की बात करते हैं लेकिन हल्के की जनता सब जानती है कि पिछले 1 साल से ज्यादा समय में हल्के में विकास की कोई ईट नहीं लगी है। अगर भाजपा नेताओं से ही काम लेना होता तो फिर भाजपा के खिलाफ बोलकर वोट क्यों मांगे थे।

 

इनेलो उमेद सिंह लोहान ने कहा कि आज प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और भाजपा सरकार केवल झूठे बयान ब्याज की करके ही अपराध के ग्राफ को काम बताने में लगी हुई है। हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों में सरेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है और कागजात में ही विकास करके जनता के खून पसीने की कमाई को सब लूटने में लगे हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि एक नेता ने जनता के बीच गरीब किसान का बेटा बताकर जमकर चंदा वसूली की और अब वही चंदा चोर बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूम रहा है। पहले इनेलो में रहते हुए उसने राजनीति में कदम रखा था, लेकिन इनेलो को धोखा देकर कांग्रेस में शामिल हो गया। अब कांग्रेस से विधायक बना तो अब भाजपा से नजदीकियां बढ़ा रहा था कि भाजपा में जाने का रास्ता तैयार किया जा सके।

 

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *