Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind में खूनी संघर्ष: पिल्लू खेड़ा में घर में घुसकर दो भाईयों को घोंपा चाकू; गली में गाली गलौज करने से रोकने पर विवाद

0 minutes, 7 seconds Read

Latest Jind news in Hindi

Jind News: जींद जिले के पिल्लूखेड़ी थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर दो भाइयों को चाकू घोंपने का मामला सामने आया है। विवाद उसे समय बढ़ गया जब दो युवक गली में खड़े होकर शिकायतकर्ता के घर के सामने आपस में बहसबाजी करते हुए गाली गलौज कर रहे थे और उन्हें रोकने पर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लुदाना गांव में विवाद

जींद जिले के गांव लुदाना निवासी अजय ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद था। गली में तेज तेज आवाज सुनाई दी जब वह बाहर निकले तो दो युवक आपस में झगड़ रहे थे और आपस में गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई अजय ने जब उन्हें समझा भूजा कर वहां से भेज दिया। लेकिन रात को करीब 9:30 बजे दोनों युग अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस गए और जैसे ही घर में घुसे तो उन्होंने अजय के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। ( Latest News Jind)

 

screenshot 2026 0527 101453412212812915747139

तेजधार हथियार से हमला

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावर अपने साथ तेजधार हथियार लिए हुए थे और झगड़ते हुए अजय के पेट में तेजधार हथियार से वार कर दिया। तेजधार हथियार लगने की वजह से अजय लोग लुगाई होकर जमीन पर गिर गया और जब वह उनके बीच बचाव के लिए आया तो हम लोगों ने उसके पेट में भी हथियार से हमला कर दिया जिससे वह भी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। दोनों भाइयों पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए तो उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। ( Jind Crime News Today )

 

screenshot 2026 0325 0706283705498079313494375

गांव लुदाना में हुए खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पिल्लू खेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लुदाना पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एएसआई विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम पीजीआई रोहतक पहुंची और गंभीर रूप से घायलों के बयान दर्ज करके गांव लुदाना निवासी अभिषेक, कृष्ण उर्फ कन्हैया,नितिन और लेणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की तरफ से बाहर हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ( Latest News Today in Hindi )

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *