WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Haryana News Today : नीलम घसो खुर्द के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, जाने नीलम के घर से पुलिस ने क्या किया बरामद

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Haryana News Today : Delhi Police team reached Neelam Ghaso Khurd house

नीलम और कुछ युवाओं पर संसद के बाहर स्मॉग अटैक करने का मामले को लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

संसद के बाहर प्रदर्शन के दौरान नीलम को पकड़ कर ले जाती महिला पुलिस। 

हरियाणा न्यूज जींद : रविवार की देर रात करीब 11  बजे दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम स्थानीय पुलिस के साथ संसद के बाहर स्मॉग फैलाने के मामले में कारवाई करने नीलम घसो खुर्द के घर पहुंची। पुलिस टीम ने नीलम के घर से उसके बैंक खाते की पासबुक, कुछ किताबें और एक डायरी अपने कब्जे में ली और रात को ही रवाना हो गई। 

रविवार की देर रात 11 बजे नीलम के घर पहुंची दिल्ली पुलिस 

नीलम घसो खुर्द के घर दिल्ली पुलिस। 

नीलम के भाई रामनिवास ने बताया कि रविवार रात को घर पर वो और उसकी मां सो रहे थे कि रात गरीब 11 बजे किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा खोलकर पूछा तो उन्होंने बताया कि वो दिल्ली पुलिस से हैं और नीलम के मामले में जांच करने के लिए यहां पर आए हैं। उनके साथ उचाना पुलिस भी मौजूद थी। जब वो घर के अंदर आए तो उन्होंने नीलम के कमरे के बारे में पूछताछ की और उसके कमरे की तलाशी ली। नीलम के कमरे से वो उसके बैंक खाते की पासबुक, कुछ किताबें व एक डायरी लेकर गए हैं। 

नीलम के भाई ने किया हस्ताक्षर करने से मना, बहन से मिलने के बारे में पूछा तो दिल्ली पुलिस ने कहा चांस ही नहीं

दिल्ली पुलिस के अधिकारी गांव घसो खुर्द में गाड़ियों से उतरते हुए। 

रामनिवास के मुताबिक पुलिस टीम ने उनके घर में नीलम के कमरे के अलावा अन्य कमरों में भी छानबीन की। पुलिस टीम जो नीलम के बैंक खाते की पासबुक लेकर गई है वो एक एचडीएफसी बैंक और एक ईलाहाबाद बैंक के खाते हैं और नीलम का इन्हीं दोनों बैंकों में खाता है। इसके अलावा जो किताबें पुलिस अपने साथ ले गई हैं। वो महापुरूषों की किताबें हैं। पुलिस करीब आधा घंटे तक नीलम के घर पर रही और जाते समय वो नीलम के भाई रामनिवास के हस्ताक्षर करवाना चाहती थी। लेकिन रामनिवास ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। जब रामनिवास ने नीलम से मिलने के बारे में पूछा तो पुलिस टीम ने कहा कि वो केवल अदालत के माध्यम से ही नीलम से मुलाकात कर सकते हैं। उसके बगैर कोई चांस नहीं है कि वो अभी उससे मिल पाएं। 

हिसार की श्री बाला जी पीजी में रहती थी नीलम

आपको बता दें कि संसद पर स्मॉग अटैक करने से पहले नीलम हिसार की श्री बालाजी गल्र्स पीजी में रही थी और उसी दिन हिसार पुलिस की टीम ने जिस कमरे में नीलम पीजी में रहती थी उसकी तलाशी ली थी और उसके साथ रहने वाली लड़कियों से भी उसके व्यवहार के बारे में पूछताछ की थी। 

नीलम का भाई रामनिवास। 

नीलम को पकड़ कर ले जाते हुए दिल्ली पुलिस। 

नीलम घसो खुर्द के घर पहुंची दिल्ली पुलिस। 

You Might Also Like

Leave a Comment