Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News: हांसी में बाइक चोर काबू; नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद

0 minutes, 5 seconds Read

Hansi News Today in Hindi

हांसी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को चोरी किए गए मोटरसाइकिल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपित ने सन 2017 में यह बाइक भिवानी जिले के सिवानी मंडी क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बाइक चोर हिसार जिले के गांव का रहने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी में बाइक चोर काबू

हांसी पुलिस एवीटी पुलिस टीम दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा बाईपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार अपनी बाइक को लेकर भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसका पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। जब उससे बाइक से संबंधित कागज टी दिखाने के लिए कहा गया तो वह कोई भी कागजात पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाया। ( Hansi News Today )

 

चोरी की बाइक बरामद

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित तरह की बातें बनाते रहा जिससे पुलिस को उस पर शक की सुई गहराती गई। पुलिस ने बाइक के चैसी नंबर और इंजन नंबर से बाइक के बारे में जांच पड़ताल की तो यह बाइक चोरी की पाई गई। क्योंकि सन 2017 में भिवानी जिले के सिवानी थाना में इस बाइक से संबंधित चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे चोरी की गई बाइक  बरामद कर ली है। ( Hisar News Today )

 

 

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बाइक चोर की पहचान हिसार जिले के गांव भागना निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस आरोपित से लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि बाइक चोरी की अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश किया जा सके। ( Hansi ki Taaja News )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer