Crime Update: हिसार पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, सात नशा तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 15 seconds Read

Hisar Crime Update : 7 drug taskar arrest in Haryana   

 


नशा तस्करों पर एएनसी का कड़ा प्रहार : 2 किलो 270 ग्राम गांजा व मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Hisar News Today: पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री कवलजीत के नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक सैल हिसार की टीम ने गस्त, पड़ताल अपराध एवं नशाखोरी रोकथाम अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल TVS अपाचे नंबर HR-20BC-5375 रंग काला सहित गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान चिराग पुत्र प्रमोद वासी सैनियान मोहल्ला, हिसार व रवि पुत्र हनुमान वर्मा वासी महाबीर कालोनी, हिसार के रुप मे हुई है ।
इस बारे में प्रभारी एएनसी इन्द्र सिंह गोदारा ने बताया कि पुलिस टीम ने महावीर कॉलोनी स्थित मनसा देवी मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 270 ग्राम (2070 ग्राम) अवैध गांजा पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क व सप्लायरों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट कहा कि जिला हिसार में नशा तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए हिसार पुलिस पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है। नशा बेचने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

 


हिसार में चिट्टा सहित नशा तस्कर काबू

Hisar Ki Taaja News : हिसार उप पुलिस अधीक्षक क्राइम  कवलजीत के नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए हिसार की टीम ने गस्त, पड़ताल अपराध एवं नशाखोरी रोकथाम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को चिड़ोद से हैरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।

 


सीआईए हिसार से ASI राकेश कुमार ने बताया की उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव चिड़ोद निवासी आरोपी दीपक पुत्र राजमल को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम 220 मिलीग्राम अवैध हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य सप्लायरों एवं नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

 


पीरांवाली गांव से महिला चिट्टा सहित गिरफ्तार

Latest News Hisar: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए हिसार की टीम के एएसआई प्रवीन कुमार द्वारा गस्त, पड़ताल अपराध एवं नशाखोरी रोकथाम के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए गांव पीरांवाली से एक महिला आरोपी को अवैध हैरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को काबू किया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 ग्राम अवैध हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार महिला आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य सप्लायरों और नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

 


 बरवाला में अफीम सहित तस्कर रफ्तार

Evening News Haryana: हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को अफीम सहित गिरफ्तार किया है।


सीआईए बरवाला से ASI राजकुमार की टीम ने गस्त, पड़ताल अपराध एवं नशाखोरी रोकथाम अभियान के दौरान वार्ड नंबर 12, शिव कॉलोनी, नायरा पेट्रोल पंप के सामने बरवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकु पुत्र सुरेश निवासी गांव गुराना, तहसील हांसी, जिला हांसी को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 634 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क, सप्लायरों और अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके।

 

 

पीरावाली में नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं : हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, एसपी सिद्धान्त जैन की सख्त चेतावनी

पीरावाली में नशा तस्करों पर सीआईए हिसार का शिकंजा : 102 ग्राम चिट्टा सहित आरोपी काबू

“युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा” — एसपी हिसार*

Evening News Today in Hindi: सीआईए हिसार के उप निरीक्षक विजय कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त, पड़ताल अपराध एवं नशाखोरी रोकथाम के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए गांव पीरावाली में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई की है।

 


सीआईए हिसार की टीम के उप नि. विजय कुमार ने पीरावाली पुल सर्विस रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी सतबीर पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी गांव पीरावाली, जिला हिसार को 102 ग्राम अवैध हैरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों, सप्लायरों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। हिसार पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पीरावाली सहित जिले के किसी भी क्षेत्र में नशा बेचने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं का भविष्य खराब करने वाले नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और उनके पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नशा बेचने वालों की सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 


अवैध शराब तस्करों पर एचटीएम थाना पुलिस का प्रहार : 50 बोतल व एक अध्धा अवैध शराब सहित दो आरोपी काबू

Hisar Haryana News abtak: जिला में अवैध शराब तस्करी एवं नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना एचटीएम पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने में सफलता हासिल की है।


प्रभारी थाना एचटीएम PSI विकास लाठर ने बताया की उनके थाना की टीम ने गस्त, पड़ताल अपराध एवं नशाखोरी रोकथाम अभियान के दौरान शिव कॉलोनी तथा महावीर कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी मिंटू पुत्र वजीर निवासी गली नंबर 1, नजदीक रेलवे फाटक कॉलोनी हिसार के कब्जे से 38 बोतल व एक अध्धा अवैध शराब मार्का माल्टा मस्ती तथा आरोपी जतिन पुत्र जगदीश निवासी मुल्तानी चौक के कब्जे से 12 बोतल अवैध शराब मार्का माल्टा मस्ती बरामद की।


दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना एचटीएम में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 


हिसार पुलिस की बड़ी पहल: नशा मुक्ति टीम ने ऋषि नगर और विभिन्न गांवों में चलाया जागरूकता अभियान, 17 पीड़ितों को दिलाई गई दवा

हिसार 27 मई । ए.डी.जी.पी. साहब (हिसार मंडल) के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल मार्गदर्शन में नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना शहर क्षेत्र के ऋषि नगर सहित गांव पीरावाली, मुकलान और कालवास में स्थानीय निवासियों, नशा पीड़ितों और उनके परिवारों से सीधा संपर्क साधा गया।
अभियान के दौरान टीम ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया। ग्रामीणों और कॉलोनी वासियों से नशा तस्करों के बारे में गोपनीय जानकारी भी जुटाई गई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए आज जिला हिसार क्षेत्र में 08 (05+03) नए नशा पीड़ितों की पहचान की और उनके डोजियर फॉर्म भरे
नशा मुक्ति टीम ने आज कुल 17 नशा पीड़ितों को इलाज और मुख्यधारा से जोड़ने में मदद की :
पुलिस की अपील:
हिसार पुलिस और नशा मुक्ति टीम ने थाना शहर क्षेत्र व संबंधित गांवों के निवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी युवा नशे की गर्त में फंसकर अपना जीवन और भविष्य बर्बाद न करे। पुलिस ने समाज से अपील की है कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन का साथ दें।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *