Verification: eefe237ed2c24d7f

अमेरिका ट्रेड डील का विरोध: दिल्ली में किसान महापंचायत, दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका, बॉर्डर सील

0 minutes, 6 seconds Read

Delhi Kisan mahapanchayat latest update Bharat America trade deal   

Latest Update: भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने दिल्ली के किसान घाट पर किसान महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित देश भर के किसान दिल्ली कूच कर गए। पुलिस ने हरियाणा के रोहतक सहित कई जगह पर किसानों को हाउस अरेस्ट किया है। वहीं जगह-जगह बॉर्डरों को भी सील कर दिया है ताकि किसान दिल्ली ना पहुंच पाए। हरियाणा के करनाल में किस पुलिस को चकमा देकर दिल्ली की तरफ निकल गए तो पुलिस ने बसताड़ा टोल पर सुरक्षा कड़ी कर रूट को डाइवर्ट कर दिया ताकि किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत अमेरिका ट्रेड डील का विरोध   

किसानों ने बताया कि भाजपा सरकार अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन करने वाली है और इसका भारी नुकसान भारत की जनता को उठाना पड़ेगा। किसान पिछले काफी समय से भारत अमेरिका ट्रेड डील का विरोध इसलिए कर रहे हैं कि यहां के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को विदेशी खाद्य वस्तुओं पर निर्भर न रहना पड़े। अगर यह ट्रेड डील हो गई तो किसने की फसल कोड़ियों के भाव खरीदी जाएगी। वहीं मजदूर का भी शोषण होगा। ( Latest News Today in Hindi )

किसानों के रास्ते में कील ठोकने का काम किया

किसान नेताओं ने बताया कि किसान मजदूर की आवाज को दबाने के लिए एक बार फिर भाजपा ने उनके रास्ते में कील ठोकने का काम किया है। किसान मजदूर दिल्ली ना पहुंचे इसके लिए सड़कों पर जगह-जगह सीमेंट के बेरिकेट लगा दिए हैं। मोदी सरकार सत्ता के नशे में इतनी कर हो चुके हैं कि उसे अपने ही देश के नागरिकों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही और वह अपने आकाओं को बचाने के लिए अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर रहा है।

अंबाला के शंभू बॉर्डर को भी सील कर दिया

 

किसान यूनियन की कॉल को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ द्वारका बाईपास, गुरुग्राम बॉर्डर, सिंधु कुंडली बॉर्डर पर बैरीगेट लगा दिए, किसानों की बसों को रोका जा रहा है। वहीं निजी वाहनों की सख्ती से चेकिंग के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। पंजाब के किसानों को रोकने के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है और उनको डायवर्ट कर दिया है। वहीं रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र में किसानों को हाउस अरेस्ट या डिटेन कर लिया गया है। ताकि किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा सके और भारत अमेरिका ट्रेड डील में कोई बाधा उत्पन्न ना हो। लेकिन किसान मजदूर संगठन पिछले काफी समय से इसका विरोध करते आ रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को भी जगह-जगह बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया है। इमरजेंसी व्हेकिलों को छोड़कर बाकी वाहनों के रूप को डाइवर्ट कर दिया है ताकि किसान दिल्ली ना पहुंच सके। जब इस बारे में बसताड़ा टोल नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत करनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि ऊपर से आदेश है। दिल्ली सोनीपत बॉर्डर पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।

 

अंबाला पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी इस प्रकार है:

जरूरी सूचना:

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर बंद,

​शंभू बॉर्डर के बंद होने के कारण, दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गों का पालन करें:

​दिल्ली से पंजाब आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

​मार्ग 1: अंबाला छावनी ➔ चंडीगढ़ मार्ग ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ पंजाब

​मार्ग 2: लालड़ू या डेरा बस्सी से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके पंजाब आ सकते हैं।

​पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

​मार्ग 1: राजपुरा ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ अंबाला छावनी ➔ दिल्ली

​मार्ग 2: राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी से भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके अंबाला छावनी और फिर दिल्ली जा सकते हैं।

​किसी भी आपातकालीन स्थिति में, सहायता प्राप्त करने के लिए कृपया डायल 112 पर संपर्क करें।

​अंबाला पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। असुविधा के लिए हमें खेद है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer