झज्जर में दर्दनाक हादसा पिकअप-कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

0

Jhajjar Bahadurgarh road accident



झज्जर समाचार: शनिवार को हरियाणा के झज्जर में दर्दनाक हादसा ( Accident ) हो गया। झज्जर बहादुरगढ़ रोड़ पर पिकअप और कार की टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कार को काटकर बाहर निकाला। वहीं गंभीर रूप से घायलक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 



झज्जर बहादुरगढ़ मार्ग पर एक्सीडेंट 

हरियाणा के झज्जर बहादुरगढ़ मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर तीन परिवारों पर टूट पड़ा है। झज्जर जिले का गांव भदानी निवासी निशांत मुकुल और दीपक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे कि उनकी गाड़ी की टक्कर पिकअप गाड़ी से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर कार में ही फंस गए। 





राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटर की सहायता से कार को काटकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक युवक की सांसे चल रही थी। पुलिस ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 



एयरफोर्स में भर्ती होने के लिए कोचिंग

मृतक युवकों की पहचान झज्जर जिले के गांव भदानी निवासी निशांत और मुकुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निशांत एयरफोर्स में भर्ती होने के लिए कोचिंग लेकर तैयारी कर रहा था। जबकि इस एक्सीडेंट में घायल दीपक का एयरफोर्स में चयन हो चुका है और कुछ समय बाद ही उसकी ज्वाइनिंग होने वाली है।  


पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने जताई संवेदना 

झज्जर में हुए इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही झज्जर से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल नागरिक अस्पताल पहुंची और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया और हादसे को लेकर शौक प्रकट किया। वहीं घायल दीपक के जल्दी से ठीक होने की मनोकामना की। 


ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल

Accident News : कैथल सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान

पहली बारिश ने खोली पोल, SDM कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पेटवाड़ रोड और खांडा मोड़ पर जलभराव,

लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन

Hisar Crime News: हत्या प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा, हिसार में मदीना गांव के युवक पर हमला,  

Snatching: हिसार में चांदी की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार, अन्य कि तलाश में छापेमारी

हांसी में पेयजल समस्या; विधायक विनोद भयाना के आश्वासन पर धरना समाप्त


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top