Snatching: हिसार में चांदी की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार, अन्य कि तलाश में छापेमारी

0

 

Silver chain snatching in Hisar News 

 प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले कर्मचारी से लूटपाट 

  हिसार समाचार : हिसार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले राहगीर से चांदी की चेन छीनने की वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीनी गई चांदी की चेन बरामद की है।




रास्ता रोककर छीना-झपटी 

           थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव बीड़ ढंढूर निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दी थी कि वह चंदन नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दिनांक 22 जून 2026 को ड्यूटी समाप्त कर अपने मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। जब वह चंदन नगर और लुदास चौक साउथ बाईपास के बीच पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके गले से चांदी की चेन छीन ली तथा मोटरसाइकिल की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।






Om diesel private limited

छीना-झपटी की वारदात में छीनी गई चांदी की चेन बरामद

         मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रवि स्वामी पुत्र रती राम निवासी इंद्रा विकास कॉलोनी, गंगवा, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में छीनी गई चांदी की चेन बरामद कर ली गई।





वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल

         उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी एवं वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।


ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

झज्जर में दर्दनाक हादसा पिकअप-कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल

Accident News : कैथल सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान

पहली बारिश ने खोली पोल, SDM कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पेटवाड़ रोड और खांडा मोड़ पर जलभराव,

लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन

Hisar Crime News: हत्या प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा, हिसार में मदीना गांव के युवक पर हमला,  

हांसी में पेयजल समस्या; विधायक विनोद भयाना के आश्वासन पर धरना समाप्त


           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top