Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल

0

 



नारनौंद समाचार: हांसी जिले के नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा ( Accident ) हो गया। गांव पेटवाड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में साहिल पुत्र बिजेंद्र निवासी गांव पेटवाड़ ने बताया कि वह 12वीं कक्षा पास है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसने बताया कि 20 जुलाई 2026 की रात करीब 9:15 बजे वह अपने दोस्त आशीष के साथ मोटरसाइकिल (HR-24AF-5672) पर नारनौंद से अपने गांव पेटवाड़ लौट रहा था।

जब दोनों गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार HR-51BV-4836 ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क किनारे गिर पड़े और इस Accident में उन्हें चोटें आईं।



घायल साहिल का आरोप है कि कार चालक तेज रफ्तार, लापरवाही और गफलत से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह Accident हुआ। दुर्घटना के बाद चालक मौके से निकल गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर Accident से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वाहन नंबर के आधार पर कार चालक की पहचान करने और दुर्घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top