Hisar Crime News: हत्या प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा, हिसार में मदीना गांव के युवक पर हमला

0

 

Hisar Crime News: हत्या प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा, हिसार में मदीना गांव के युवक पर हमला

Hisar Crime News in Hindi 

हिसार समाचार: हिसार जिले के लाडवा नहर के पास पैसों के लेनदेन को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में हिसार सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अनेक चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 






थाना सदर हिसार में शिकायतकर्ता विक्की पुत्र रामचन्द्र निवासी गांव मदीना, जिला रोहतक, हाल निवासी आधार अस्पताल के नजदीक टायर पंचर की दुकान, हिसार की शिकायत पर दर्ज मुकदमा के तहत कार्रवाई करते हुए PSI गौतम ने आरोपी विशाल दुग्गल पुत्र सत्यवान निवासी गांव दाहिमा, जिला हिसार को गिरफ्तार किया।





हिसार सदर थाना पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी विशाल दुग्गल ने खुलासा किया कि उसके साथी अंकित का शिकायतकर्ता विक्की के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को सबक सिखाने की योजना बनाई। योजना के तहत शिकायतकर्ता को बहाने से गांव लाडवा के पास नहर पर ले जाया गया, जहां दोनों आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। 




Hisar Crime News: हत्या प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा, हिसार में मदीना गांव के युवक पर हमला


आरोपी अंकित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वारदात में प्रयोग की गई लोहे की तेजधार पत्ती से कई वार किए, जबकि आरोपी विशाल ने शिकायतकर्ता को पकड़कर रखा तथा ईंट एवं लात-घूंसों से भी हमला किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।





पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वारदात में प्रयुक्त लोहे की तेजधार पत्ती को पुलिस से बचने के उद्देश्य से पंजाब जाते समय ट्रेन से रास्ते में फेंक दिया था। आरोपी ने हथियार फेंके जाने वाले स्थान की निशानदेही कराने की सहमति भी दी है। 





पुलिस द्वारा मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने तथा सह-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।


ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

झज्जर में दर्दनाक हादसा पिकअप-कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल

Accident News : कैथल सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान

पहली बारिश ने खोली पोल, SDM कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पेटवाड़ रोड और खांडा मोड़ पर जलभराव,

लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन

Snatching: हिसार में चांदी की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार, अन्य कि तलाश में छापेमारी

हांसी में पेयजल समस्या; विधायक विनोद भयाना के आश्वासन पर धरना समाप्त



















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top