Private Schools : नारनौंद और बास क्षेत्र के एक दर्जन स्कूलों को नोटिस, शिक्षा विभाग और आरटीए विभाग ने जारी किया नोटिस

0

Notice to Private schools in Narnaund  

नारनौंद समाचार: नारनौंद और बास क्षेत्र के करीब एक दर्जन स्कूलों को शिक्षा विभाग और आरटीए विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद स्कूल संचालकों में हडक़ंप मच गया है। ये नोटिस प्राइवेट स्कूल बसों में खामियां पाए जाने को लेकर जारी किया गया है। 



नारनौंद में प्राइवेट स्कूल बसों की आरटीए और शिक्षा विभाग ने की जांच, एक दर्जन स्कूलों को नाटिस

स्कूली बसों के साथ हादसा होने के बाद ही प्रशासन बसों की सुध लेता है। ट्रांस्पोर्ट विभाग की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि प्राइवेट स्कूल बसों की सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों की जांच की जाए। जो स्कूल बस सभी बस सभी पैमानों पर खरी उतरे उसको ही रूट पर चलने के आदेश जारी किए जाएं। हिसार आरटीए और शिक्षा विभाग की तरफ से संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार को नारनौंद की अनाज मंडी में नारनौंद और बास क्षेत्र के सैकड़ों निजी स्कूलों बसों की चैकिंग की गई। जिन बसों में खामियां पाई गई हैं उन स्कूल संचालकों को एक सप्ताह तक का नोटिस दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह के अंदर अपनी स्कूल बसों की खामियों को दूर कर दौबारा से जांच करवानी होगी। 




अधिकत्तर स्कूल बसों में अतिरिक्त शीट बनाकर करवाया जा रहा है स्कूली बच्चों को सफर

नारनौंद की अनाज मंडी में शनिवार की सुबह से ही प्राइवेट स्कूल बसों का जमावड़ा लग गया। शिक्षा विभाग और आरटीए विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए थे कि सभी स्कूल संचालक अपनी स्कूल बसों की फिटनेस चैक करवाए। सभी कागजात भी चैकिंग के दौरान साथ लेकर आएं। एक के बाद एक स्कूल बस की जांच की गई कि बस में फायर सिलेंडर, फस्ट एंड बॉक्स, जीपीएस, ब्रेक लाईट, टायर, वाइपर, बस की बॉडी, साइड ग्रील, कैमरे, इंजन और स्पीड गर्वनर, एक्सट्रा सीट की गहनता से जांच की गई। साथ ही आरसी, बीमा, पोल्यूशन, रूट परमिटए ड्राइवर लाइसेंस की गहनता से जांच की गई। 


आरटीए विभाग से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि एक एक बस की बारिकी से जांच की गई है। करीब एक दर्जन स्कूल बसों में खामियां पाई गई हैं उन स्कूल संचालकों को नोटिस दिए गए हैं कि वो अपनी स्कूल बसों की कमियों को दूर करें। अन्यथा उन स्कूल बसों को इंपाउड कर दिया जाएगा। 


शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी जोगेन्द्र मलिक व डीईओ ऑफिस से गुलजारी ने बताया कि संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया है। कुछ स्कूल बसों में कैमरे और अतिरिक्त शीट लगाई गई है। इसको लेकर उनको नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 


प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रशान राजेश गौतम ने बताया कि स्कूल बसों में जो भी खामियां पाई गई हैं उनको एक सप्ताह में पूरा कर दिया जाएगा। सभी स्कूल संचालकों की मीटिंग बुलाकर आदेश दिए जाएंगे कि स्कूल बसों को पूरी तरह से दुरूस्त रखें उनके अंदर कोई भी खामी ना हो और स्कूली छात्रों को कोई भी परेशानी ना हो। 


ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

Jind Crime News: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख रुपये की भैंस चोरी का खुलासा, दो पशु चोर गिरफ्तार

झज्जर में दर्दनाक हादसा पिकअप-कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल

Accident News : कैथल सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान

पहली बारिश ने खोली पोल, SDM कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पेटवाड़ रोड और खांडा मोड़ पर जलभराव,

लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन

Hisar Crime News: हत्या प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा, हिसार में मदीना गांव के युवक पर हमला,  

Snatching: हिसार में चांदी की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार, अन्य कि तलाश में छापेमारी






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top